नक्सली बंदी : रांची और खूंटी पुलिस के ज्‍वाइंट ऑपरेशन में PLFI के दो उग्रवादी ढेर

खूंटी :खूंटी जिला के कर्रा ब्‍लॉक के रैगड़ी जंगल में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में दो उग्रवादी ढेर हो गये. मुठभेड़ में कई उग्रवादियों को गोली लगने की सूचना है. मारे गये उग्रवादी में पीएलएफ एरिया कमांडर चौहान केरकेटा भी शामिल है. गौरतलब हो कि रांची और खूंटी पुलिय ने उग्रवादियों के खिलाफ ज्‍वाइंट […]

खूंटी :खूंटी जिला के कर्रा ब्‍लॉक के रैगड़ी जंगल में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में दो उग्रवादी ढेर हो गये. मुठभेड़ में कई उग्रवादियों को गोली लगने की सूचना है. मारे गये उग्रवादी में पीएलएफ एरिया कमांडर चौहान केरकेटा भी शामिल है.

गौरतलब हो कि रांची और खूंटी पुलिय ने उग्रवादियों के खिलाफ ज्‍वाइंट ऑपरेशन चलाया, जिसमें पुलिस को बड़ी सफलता हासिल हुई. पुलिस ने सर्च ऑपरेशन में भारी मात्रा में विस्फोटक और हथियार बरामद किये है. संयुक्त अभियान में डीआईजी, रांची एसएसपी और खूंटी एसपी एवं अन्य पुलिस कर्मी शामिल थे. मालूम हो गुरुवार को उग्रवादी संगठन भाकपा माओवादी संगठन ने एक दिन की बंद कॉल की थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >