330 किलो डोडा के साथ दो गिरफ्तार

जिला पुलिस को नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी सफलता हाथ लगी है.

खूंटी. जिला पुलिस को नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी सफलता हाथ लगी है. अड़की थाना क्षेत्र से पुलिस ने अवैध रूप से तस्करी किये जा रहे डोडा के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों में नौढ़ी बाबुटोली निवासी अंकित हजाम उर्फ साजु ठाकुर और लालू हजाम शामिल है. पुलिस को उनके पास से 21 बोरा में छिपा कर रखे गये 330.21 किलोग्राम डोडा मिला. जिसका बाजार मूल्य लगभग 49 लाख 53 हजार 150 रुपये आंकी गयी है. पुलिस ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि एसपी मनीष टोप्पो को नौढ़ी बाबुटोली गांव निवासी अंकित हजाम और लालू हजाम के घर में बड़े पैमाने पर डोडा छिपा कर रखे जाने की सूचना मिली थी. सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी की. जिसमें घर से डोडा को बरामद किया गया. पुलिस के अनुसार अंकित हजाम और लालू हजाम मिल कर डोडा का अवैध व्यापार करते थे. इस संबंध में अड़की थाना में प्राथमिकी दर्ज कर दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया. छापेमारी दल में अड़की थाना प्रभारी प्रवीण कुमार तिवारी, पुअनि मनीष कुमार, कुंदन कुमार और सशस्त्र बल शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By CHANDAN KUMAR

CHANDAN KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >