हनुमान पूजन को लेकर निकली कलश यात्रा

हनुमान पूजन एवं रामनवमी के उपलक्ष्य में भव्य कलश यात्रा निकाली गयी.

तमाड़. सारजमडीह स्थित श्री हनुमान मंदिर पूजन समिति ठाकुर टोली की ओर से गुरुवार को हनुमान पूजन एवं रामनवमी के उपलक्ष्य में भव्य कलश यात्रा निकाली गयी. सैकड़ों की संख्या में हनुमान भक्त शामिल हुए. कलश यात्रा की शुरुआत मंदिर प्रांगण में विधिवत पूजा-अर्चना से हुई. पंडित नीतीश कुमार पांडेय ने कर्ता यजमान रघुनंदन सेठ व उनकी धर्मपत्नी को पूरे विधि-विधान से पूजा संपन्न करायी. इसके बाद कलश यात्रा मंदिर परिसर से प्रारंभ होकर निर्धारित मार्ग से होते हुए तालाब पहुंची. जहां सभी व्रतियों ने पूजा का संकल्प लिया. तालाब से जल भरकर श्रद्धालु पुनः मंदिर पहुंचे और कलश स्थापित किया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SHUBHAM HALDAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >