सड़क दुर्घटना में दंपती की मौत

मुरहू थाना क्षेत्र में बुधवार देर शाम हुए एक सड़क दुर्घटना में एक दंपती की मौत हो गयी.

खूंटी. मुरहू थाना क्षेत्र में बुधवार देर शाम हुए एक सड़क दुर्घटना में एक दंपती की मौत हो गयी. मृतकों की पहचान मुरहू के बांदे गांव निवासी रावकन ढोढराय (50) और उनकी पत्नी मुनि डोडराय के रूप में की गयी है. जानकारी के अनुसार मुरहू थाना क्षेत्र के कुड़की-बांदे मार्ग के पास रावकन डोडराय अपनी पत्नी के साथ पैदल जा रहे थे. इसी दौरान पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार बाइक सवार ने दोनों को जोरदार टक्कर मार दी. जिसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गये. घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को तत्काल खूंटी सदर अस्पताल लाया गया. जहां प्राथमिक उपचार किया गया. रावकन डोडराय की स्थिति गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया. वहीं उनकी पत्नी मुनि डोडराय का इलाज खूंटी सदर अस्पताल में चल रहा था. इलाज के दौरान दोनों की स्थिति बिगड़ती गयी और उन्होंने दम तोड़ दिया. पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है और बाइक सवार की पहचान कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Chandan kumar

चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >