बुंडू. बूंडू सहित पूरे पांच परगना क्षेत्र में गैस सिलिंडर को लेकर हाहाकार मचा हुआ है. बुंडू के गैस गोदाम और बुंडू स्थित जिला परिषद प्रांगण में गैस सिलिंडर लेने के लिए रात 12:00 से ही लोग लाइन में खड़े रहते हैं. दिन में सुबह 9:10 बजे ही मिल पाता है. गैस सिलिंडर उपलब्ध नहीं होने से लोगों का रोजमर्रा कार्य प्रभावित होने लगा है. ऑनलाइन बुकिंग होने के बावजूद गैस लेने के लिए रात में ही लोगों को लाइन पर लगाना पड़ता है. तब दूसरे दिन गैस सिलिंडर मिल जाता है. इधर गैस की समस्या को देखते हुए ग्रामीण क्षेत्र के घरों में लकड़ी और कोयले के चूल्हे जलने लगे है.
गैस सिलिंडर के लिए रात 12 से ही कतार
बूंडू सहित पूरे पांच परगना क्षेत्र में गैस सिलिंडर को लेकर हाहाकार मचा हुआ है.
