जयश्री राम के जयघोष से गूंजा क्षेत्र

खलारी : विहिप व बजरंग दल खलारी द्वारा शुक्रवार को शोभायात्रा निकाली गयी. इसमें विहिप सहित अन्य हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता शामिल हुए. शोभायात्रा पहाड़ी मंदिर खलारी में पूजा अर्चना के बाद शुरू हुई. बाजे गाजे के साथ मोटरसाइकिल पर सवार कार्यकर्ता हाथों में रामनामी व भगवा झंडा लिये हुए थे. पहाड़ी मंदिर से शुरू […]

खलारी : विहिप व बजरंग दल खलारी द्वारा शुक्रवार को शोभायात्रा निकाली गयी. इसमें विहिप सहित अन्य हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता शामिल हुए. शोभायात्रा पहाड़ी मंदिर खलारी में पूजा अर्चना के बाद शुरू हुई. बाजे गाजे के साथ मोटरसाइकिल पर सवार कार्यकर्ता हाथों में रामनामी व भगवा झंडा लिये हुए थे.
पहाड़ी मंदिर से शुरू होकर शोभायात्रा महावीर नगर, शहीद चौक खलारी, खलारी बारजारटांड़ होते हुए पुन: केडी बाजार हिंदुगढ़ी चौक होते डकरा, सुभाषनगर, बी टाइप, विश्वकर्मा मोड़, चूरी, राय होते हुए बचरा तक गयी. बचरा मंदिर में बजरंग बली का झंडा गाड़ा गया.
वहां से पुन: राय बाजार, केडी बाजार होते हुए पहाड़ी मंदिर में शोभायात्रा का समापन हुआ. इस दौरान कार्यकर्ता जय श्रीराम, बजरंग बली की जय जैसे नारे लगा रहे थे. शोभायात्रा के साथ चल रहे रथ पर राम, सीता, लक्षमण व बजरंगबली का रूप धरे बच्चे सवार थे.
खलारी शहीद चौक पहुंचने पर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गयी. क्षेत्र के कई चौक-चौराहों पर हिंदू संगठनों द्वारा शोभायात्रा में शामिल लोगों के लिए पानी, चना व शरबत की व्यवस्था की गयी थी. शोभायात्रा को सुशील अग्रवाल, विधायक प्रतिनिधि रमेश विश्वकर्मा, मनोज नाथ शाहदेव, अवधेश राय ने रवाना किया.
इसमें विहिप के खलारी प्रखंड अध्यक्ष मुकेश सोनी, अनिल यादव, गोविंद महतो, विनोद विश्वकर्मा, राकेश गुप्ता, नितेश तिवारी, विकास मिश्रा, आकाश कुमार, आकाश राम, शिबू कुमार, दीपक कुमार, अनिल लोहरा, मुन्ना कुमार, आनंद गुप्ता, सोनू गुप्ता, रवींद्र पासवान, दीपक महतो, राहुल गुप्ता, प्रकाश शर्मा सहित अन्य शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >