वाहन नहीं चले, दुकानें रही बंद

खूंटी : पीएलएफआइ के बंद का जिला में व्यापक असर रहा. दुकानें बंद रही. खूंटी से रांची, सिमडेगा, चक्रधरपुर सहित अन्य जगहों के लिए बसें नहीं चली. इन जगहों पर जाने के लिए यात्रियों ने छोटे वाहनों का सहारा लिया. कचहरी परिसर में सन्नाटा पसरा रहा. सुरक्षा के बाबत पुलिस की गश्त जारी रही. एसपी […]

खूंटी : पीएलएफआइ के बंद का जिला में व्यापक असर रहा. दुकानें बंद रही. खूंटी से रांची, सिमडेगा, चक्रधरपुर सहित अन्य जगहों के लिए बसें नहीं चली. इन जगहों पर जाने के लिए यात्रियों ने छोटे वाहनों का सहारा लिया. कचहरी परिसर में सन्नाटा पसरा रहा. सुरक्षा के बाबत पुलिस की गश्त जारी रही. एसपी अश्विनी सिन्हा, एसडीपीओ रणवीर सिंह, डीएसपी विजय लागुरी, निरीक्षक कमल किशोर, थानेदार अहमद अली सदल-बल गश्त करते दिखे. निकटवर्ती प्रखंड मुरहू, अड़की व कर्रा में भी बंद का व्यापक असर देखा गया.
बुधवार की सुबह कर्रा चौक, डाकघर व लोधमा चौक पर पीएलएफआइ का परचा साटा देख गया. जिसे सूचना पाकर पुलिस उखाड़ कर ले गयी. समाचार लिखे जाने तक किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >