आवास की उम्मीद में गिराया घर, अब सिर छुपाने की समस्या

सोनाहातू : प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत राशि भुगतान में काफी विलंब होने से लाभुक परेशान हैं. राहे प्रखंड में पांच माह बीत जाने के बाद लाभुकों को पहली किस्त नहीं मिली है. जबकि मुख्यमंत्री का आदेश है कि 15 नवंबर को गृह प्रवेश किया जायेगा. ऐसी व्यवस्था में आवास कैसे पूरा होगा, यह सोच […]

सोनाहातू : प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत राशि भुगतान में काफी विलंब होने से लाभुक परेशान हैं. राहे प्रखंड में पांच माह बीत जाने के बाद लाभुकों को पहली किस्त नहीं मिली है. जबकि मुख्यमंत्री का आदेश है कि 15 नवंबर को गृह प्रवेश किया जायेगा. ऐसी व्यवस्था में आवास कैसे पूरा होगा, यह सोच कर लाभुक परेशान हैं.
घर की आस में बेघर हुआ दलित परिवार : राहे गांव से हरिजन कोटा से शीला देवी व अनिल बैठा का चयन आवास योजना के तहत हुआ है. सारी कागजी प्रक्रिया पूरी की ली गयी है.
मार्च में दोनों को पंचायत सेवक द्वारा झोपड़ीनुमा घर को गिरा कर आवास के लिए नींव खोदने को कहा गया, लेकिन पांच माह बीत जाने पर भी उनके खाते में पहली किस्त नहीं आयी. वहीं पुराना घर गिरा दिये जाने से उनके सामने सिर छुपाने की समस्या हो गयी है. इधर बारिश होने से दोनों लाभुक काफी परेशान हैं. इस संबंध में राहे बीडीओ छविबाला बारला ने कहा कि सारी प्रक्रिया ऑनलाइन हुई है. शायद इसमें कहीं चूक हुई है. इसे जल्द सुधार लिया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >