इंटक ने कचरों को कॉलोनी में डंप करने की चेतावनी दी

खलारी : एनके एरिया के मजदूर कॉलोनियों के हाल से इंटक के प्रदेश सचिव राजन सिंह राजा मंगलवार को अवगत हुए. सुभाष नगर, केडीएच माइनस, मोहननगर, उड़ियाधौड़ा आदि कॉलोनियों में साफ-सफाई की जानकारी ली. कहा कि सीसीएल के मजदूर कॉलोनियों में गंदगी का अंबार लगा हुआ है. दुर्गंध से सांस लेना मुश्किल हो गया है. […]

खलारी : एनके एरिया के मजदूर कॉलोनियों के हाल से इंटक के प्रदेश सचिव राजन सिंह राजा मंगलवार को अवगत हुए. सुभाष नगर, केडीएच माइनस, मोहननगर, उड़ियाधौड़ा आदि कॉलोनियों में साफ-सफाई की जानकारी ली. कहा कि सीसीएल के मजदूर कॉलोनियों में गंदगी का अंबार लगा हुआ है. दुर्गंध से सांस लेना मुश्किल हो गया है. उड़ियाधौड़ा के लोगों ने इंटक नेता को बताया कि करीब सात साल से कचरे का उठाव व नालों की सफाई नहीं हुई है.
राजन ने कॉलोनियों के इस हाल के लिए सीधे-सीधे एनके एरिया प्रबंधन को जिम्मेवार ठहराया है. उन्होंने गंदगी को अविलंब साफ कराने की मांग की है, अन्यथा 11 जून को इंटक अपने कोष से साफ-सफाई करायेगी. साथ ही कहा कि उन कचरों को लाकर वीआइपी क्लब डकरा जहां प्रबंधन के अधिकारी रहते हैं, परिसर में डंप कर देगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >