फिसकल हेल्थ इंडेक्स : वित्तीय अनुशासन में झारखंड देश के टॉप तीन राज्यों में हुआ शामिल

Jharkhand Fiscal Health Index : नीति आयोग के फिसकल हेल्थ इंडेक्स में झारखंड देश के शीर्ष तीन राज्यों में शामिल हुआ है. वित्तीय अनुशासन, कर संग्रह, पूंजीगत व्यय और कर्ज प्रबंधन में बेहतर प्रदर्शन के आधार पर राज्य को ‘अचीवर’ श्रेणी में स्थान मिला है.

Jharkhand Fiscal Health Index : वित्तीय प्रबंधन के मोर्चे पर झारखंड ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है. नीति आयोग की ओर से जारी वित्तीय वर्ष 2023-24 के फिसकल हेल्थ इनडेक्स 2026 में झारखंड देश के शीर्ष तीन राज्यों में शामिल हुआ है. राज्य को अचीवर श्रेणी में स्थान मिला है. इस श्रेणी में झारखंड के साथ ओडिशा और गोवा भी शामिल हैं. नीति में आयोग की रिपोर्ट के अनुसार झारखंड का प्रदर्शन वित्तीय अनुशासन, राजस्व को संग्रह, व्यय प्रबंधन और कर्ज नियंत्रण जैसे प्रमुख मानकों पर बेहतर रहा है. 

वित्तीय अनुशासन बरकरार

राज्य ने अपने कुल राजस्व में कर संग्रह की हिस्सेदारी 60 प्रतिशत से अधिक रखी है. वहीं गैर-कर राजस्व बढ़ाने के प्रयास भी सफल रहे हैं. राज्य सरकार ने वित्तीय अनुशासन बनाए रखते हुए राजकोषीय घाटे (फिस्कल डेफिसिट) को सकल राज्य से घरेलू उत्पाद (जीएसडीपी) के निर्धारित तीन प्रतिशत से नीचे रखा.

विकास कार्यों को मिली रफ्तार 

रिपोर्ट में इसे मजबूत वित्तीय प्रबंधन का संकेत माना गया है. विकास कार्यों पर खर्च के मामले में भी झारखंड का प्रदर्शन बेहतर रहा है. सरकार ने पूंजीगत व्यय (कैपिटल एक्सपेंडिचर) को जीएसडीपी के लगभग चार से पांच प्रतिशत के स्तर पर बनाए रखा. इससे आधारभूत संरचना और दीर्घकालिक विकास परियोजनाओं को गति मिली. कर्ज प्रबंधन के क्षेत्र में भी राज्य ने संतुलित स्थिति बनाए रखी है. 

वित्तीय प्रबंधन में अव्वल

रिपोर्ट के अनुसार झारखंड का कुल कर्ज जीएसडीपी के 25 प्रतिशत से कम है और ब्याज भुगतान का बोझ भी नियंत्रित स्तर पर है. इससे राज्य की वित्तीय स्थिरता मजबूत हुई है. विशेषज्ञों का मानना है कि इस रैंकिंग से स्पष्ट है कि झारखंड ने वित्तीय संसाधनों के बेहतर प्रबंधन के बीच संतुलन कायम किया है.

यह भी पढ़ें- पलामू: कैदी के फरार होने की उड़ी अफवाह, उग्र ग्रामीणों ने किया चक्का जाम, SDPO ने शांत किया बवाल

यह भी पढ़ें- मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज में एसोसिएट और असिस्टेंट प्रोफसर की कमी पर एनएमसी सख्त, दिया 45 दिनों की मोहलत

यह भी पढ़ें- देवघर AIMS में ECHS सेवा को हरी झंडी, झारखंड-बिहार के हजारों पूर्व सैनिकों को अब नहीं जाना होगा दिल्ली-रांची

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Priya gupta

प्रिया गुप्ता पिछले एक साल से प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. फिलहाल वह झारखंड से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं, जिनमें सरकारी योजनाएं, प्रमुख घटनाएं, सामाजिक मुद्दे और अन्य महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल डेस्क पर फैशन, हेल्थ, रिलेशनशिप, पैरेंटिंग और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर लेख लिख चुकी हैं. प्रिया ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से स्नातक और अमिटी यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री हासिल की है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >