झारखंड चेंबर चुनाव: 65 प्रत्याशी मैदान में, 4214 मतदाता तय करेंगे 21 कार्यकारिणी सदस्य

फेडरेशन ऑफ झारखंड चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के सत्र 2026-27 के चुनाव की तैयारियाँ पूरी हो चुकी हैं. तीन प्रमंडलों के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष निर्विरोध चुने गए हैं, जबकि 21 कार्यकारिणी सदस्यों के लिए मतदान होगा.

रांचीः फेडरेशन ऑफ झारखंड चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के सत्र 2026-27 के चुनाव की तैयारी पूरी कर ली गई है. 21 कार्यकारिणी सदस्यों और तीन प्रमंडलीय क्षेत्रीय उपाध्यक्षों के निर्वाचन के लिए 13 सितंबर की सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक हरमू रोड स्थित मारवाड़ी भवन में मतदान होगा. मतदान समाप्त होने के बाद मतों की गिनती कर परिणाम घोषित किए जाएंगे.

कार्यकारिणी समिति के चुनाव के लिए 65 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं. चुनाव पदाधिकारी अंचल किंगर और पवन शर्मा ने कहा कि चुनाव को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक तैयारी पूरी कर ली गई है. मतदान व्यवस्था से जुड़े सभी लोगों को उनकी जिम्मेदारियों और चुनाव प्रक्रिया के संबंध में जरूरी जानकारी दी गई है. मतदान स्थल पर अनुशासन और निर्धारित प्रक्रिया का पूरी तरह पालन सुनिश्चित किया जाएगा. उन्होंने सभी मतदाताओं से अपील की कि वे निर्धारित समय पर मतदान स्थल पर पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग करें.

ये भी पढ़ें- प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0: 2,896 लाभुक चयनित, 34 को मिला स्वीकृति पत्र

तीन प्रमंडलों के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष निर्विरोध चुने गए

रविवार को पलामू, साउथ छोटानागपुर और संतालपरगना प्रमंडलों के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष पद के लिए चुनाव होगा. इसके साथ ही 21 कार्यकारिणी सदस्यों के निर्वाचन के लिए भी मतदान कराया जाएगा. वहीं, चुनाव पदाधिकारियों ने तीन प्रमंडलों के क्षेत्रीय उपाध्यक्षों के निर्विरोध चयन की घोषणा की. इनमें अमरजीत सिंह सलूजा कोयलांचल, विजय आनंद मूनका कोल्हान और विनय कुमार अग्रवाल नॉर्थ छोटानागपुर प्रमंडल शामिल हैं.

तीन टीमों के बीच मुकाबला, 4214 मतदाता करेंगे मतदान

कार्यकारिणी सदस्यों के चुनाव में मुख्य रूप से तीन टीमों के उम्मीदवार मैदान में हैं. इनमें टीम मुकेश अग्रवाल, टीम तुलसी पटेल और टीम पी-21 शामिल हैं. इसके अलावा दो उम्मीदवार निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव मैदान में हैं. चुनाव में कुल 4214 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे. इनमें रांची से 3545, कोल्हान से 115, कोयलांचल से 149, नॉर्थ छोटानागपुर से 97, साउथ छोटानागपुर से 59, पलामू से 100, संताल परगना से 68 और एफिलिएटेड बॉडी से 81 मतदाता शामिल हैं.

इसे भी पढ़ें: Ranchi Mapping Competition: राष्ट्रीय इंका मैप क्विज संपन्न, रांची में बनाया गया झारखंड का एकमात्र केंद्र

क्षेत्रमतदाता
रांची3,545
कोल्हान115
कोयलांचल149
नॉर्थ छोटानागपुर97
साउथ छोटानागपुर59
पलामू100
संतालपरगना68
एफिलिएटेड बॉडी81
कुल4,214

इसे भी पढ़ें: ‘नौकरी काफी मेहनत से मिली है सर, 35 लाख देकर नहीं आए हैं’, JSSC CGL नियुक्ति विवाद पर पहली बार बोले अभ्यर्थी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By प्रिया गुप्ता

प्रिया गुप्ता प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. फिलहाल वह झारखंड से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं, जिनमें सरकारी योजनाएं, प्रमुख घटनाएं, सामाजिक मुद्दे और अन्य महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल डेस्क पर फैशन, हेल्थ, रिलेशनशिप, पैरेंटिंग और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर लेख लिख चुकी हैं. प्रिया ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से स्नातक और अमिटी यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री हासिल की है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >