चंद्रशेखर सिंह की रिपोर्ट
नौडीहा बाजार (पलामू): पलामू जिले के नौडीहा बाजार थाना क्षेत्र स्थित डगरा पिकेट में पदस्थापित JAP-08 के सूबेदार बुचून पाल की गोली लगने से मौत हो गई. घटना शुक्रवार की रात करीब दो बजे की बताई जा रही है. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, सूबेदार ने खुद को गोली मार ली. घटना के बाद पिकेट में हड़कंप मच गया.
घटनास्थल पर ही हुई मौत
बताया गया कि घटना के समय बुचून पाल डगरा पिकेट में पदस्थापित थे. गोली लगने के बाद उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारियों को इसकी जानकारी दी गई.
ये भी पढ़ें- विमला प्रधान के निधन से राजनीतिक गलियारों में शोक, CM हेमंत सोरेन ने जताया दुख
थाना प्रभारी और डीएसपी ने पहुंचकर की जांच
सूचना मिलने के बाद नौडीहा बाजार थाना प्रभारी और छतरपुर डीएसपी मौके पर पहुंचे. दोनों अधिकारियों ने घटनास्थल का जायजा लिया और मामले से जुड़े सभी बिंदुओं की जांच शुरू कर दी है. पुलिस घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है.
पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेदिनीनगर एमएमसीएच भेज दिया है. घटना को लेकर पुलिस की ओर से जांच की जा रही है. फिलहाल घटना के पीछे के कारण स्पष्ट नहीं हो सके हैं. पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही घटना के कारणों के संबंध में स्थिति स्पष्ट हो सकेगी.
ये भी पढ़ें- बानो में पांच दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट शुरू, उद्घाटन मैच में कानारोवां ने दर्ज की जीत
