अभियान के तहत देश भर में युवाओं को खेल प्रतिभा दिखाने का मिला मंच : जिलाध्यक्ष

भाजपा का खेल महोत्सव. डीएन एकेडमी में शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन हुआ. जिले भर के कई शतरंज खिलाड़ियों ने भाग लिया.

जामताड़ा. भाजपा का सांसद खेल महोत्सव के तहत रविवार को डीएन एकेडमी जामताड़ा में शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. इसमें जिले भर के कई शतरंज खिलाड़ियों ने भाग लिया. कार्यक्रम का उद्घाटन डीएनए एकेडमी के संरक्षक प्रदीप कुमार भैया ने किया. इस अवसर पर चेस एसोसिएशन के जिला सचिव सह भाजपा जिलाध्यक्ष सुमित शरण ने बताया कि सांसद खेल महोत्सव के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ””फिट इंडिया”” और ””खेलो इंडिया”” अभियान के तहत देश भर में युवाओं को खेल प्रतिभा दिखाने का मंच प्रदान किया गया है. इस महोत्सव में विभिन्न स्तरों पर खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की जाती हैं, जैसे कि ग्रामीण, ब्लॉक, जिला और लोकसभा स्तर पर. इन प्रतियोगिताओं में फुटबॉल, कबड्डी, एथलेटिक्स, क्रिकेट, शतरंज, बैडमिंटन और कई अन्य खेलों का आयोजन होता है. दुमका लोकसभा क्षेत्र में राज्यसभा सांसद डॉ प्रदीप वर्मा द्वारा सांसद खेल महोत्सव का आयोजन कराया जा रहा है. इसके निमित्त जामताड़ा के होनहार खिलाड़ियों को और निखारने और राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर मंच देने के प्रयास के निमित्त शतरंज प्रतियोगिता डीएनए अकादमी में करायी गयी. वहीं प्रदीप कुमार भैया ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का यह अभियान देश के खिलाड़ियों को बहुत बड़ा प्लेटफॉर्म प्रदान कर रहा है. जहां खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिल रहा है. डीएनए एकेडमी हमेशा इस जिले के विद्यार्थियों एवं खिलाड़ियों को बढ़ावा देने के लिए तत्पर रहा है और जिले के खिलाड़ी आगे बढ़े इसके लिए हमेशा काम करता रहा है. मौके पर जमशेदपुर चेस संघ के पदाधिकारी मृदुल कुमार सिंह, विशाल कुमार मिंज, विक्रम कुमार, कुमार सौरभ, जामताड़ा के भास्कर चांद, दीपक दुबे आदि रहे.

भाजपा का विधानसभा स्तरीय सम्मेलन आज :

जामताड़ा.

भाजपा जिलाध्यक्ष सुमित शरण ने बताया कि आत्मनिर्भर भारत और स्वदेशी को बल देने के लिए जो मुहिम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुरू की है, उसको आगे बढ़ाने के लिए भारतीय जनता पार्टी जामताड़ा जिला संगठन की ओर से 13 अक्टूबर को जिला कार्यालय बुधुडीह में विधानसभा स्तरीय सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा. इसमें मुख्य रूप से केंद्र सरकार की मंत्री अन्नपूर्णा देवी उपस्थित होंगीं. साथ ही टुंडी के भाजपा नेता विकास महतो उपस्थित रहेंगे. इस अवसर पर सैकड़ों कार्यकर्ता एवं भाजपा समर्थक इस कार्यक्रम में भाग लेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: BINAY KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >