बिना हेलमेट के छह बाइक चालकों का कटा चालान

कुंडहित. थाना गेट के समीप थाना प्रभारी प्रदीप कुमार के नेतृत्व में वाहन जांच अभियान चलाया गया.

कुंडहित.थाना गेट के समीप थाना प्रभारी प्रदीप कुमार के नेतृत्व में वाहन जांच अभियान चलाया गया. इस दौरान दर्जनों दोपहिया एवं चारपहिया वाहनों की जांच की गयी. मुख्य रूप से हेलमेट, गाड़ी के कागजात, सीट बेल्ट आदि देखा गया. बिना हेलमेट के छह बाइक चालकों का चालान काटा गया. थाना प्रभारी प्रदीप कुमार ने कहा कि एसपी के निर्देश पर वाहन तलाशी अभियान चलाया गया, जिसमें सीट बेल्ट, हेलमेट गाड़ी के कागजात एवं डिक्की की जांच की गयी. उन्होंने वाहन चालकों से अपील की कि वाहन चलाते समय सीट बेल्ट, हेलमेट अवश्य पहनें. कागजात डिक्की में रखें अन्यथा पकड़े जाने पर चालान काटा जायेगा. मौके पर एएसआइ तपन सेन सहित कई पुलिस बल मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Jiyaram murmu

मैं जियाराम मुर्मू वर्ष 2009 से प्रभात खबर, जामताड़ा से जुड़ा हुआ हूं. मैं विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों की जनमुद्दे जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रशासन, ग्रामीण विकास सहित ग्रामीणों की समस्याओं को लगातार उठा रहा हूं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >