श्रावणी मेला को लेकर रेलवे ने चलायीं अतिरिक्त स्पेशल ट्रेनें, जसीडीह-बासुकीनाथ रूट पर भी सुविधा

श्रावणी मेले में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए पूर्व रेलवे ने 10 से 25 अगस्त के बीच छह जोड़ी अतिरिक्त अनारक्षित स्पेशल ट्रेनों के परिचालन की घोषणा की है।

जामताड़ा: श्रावणी मेला के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पूर्व रेलवे ने कई अतिरिक्त अनारक्षित स्पेशल ट्रेनों के परिचालन की घोषणा की है. ये ट्रेनें 10 से 25 अगस्त के बीच निर्धारित तिथियों पर चलेंगी.

जसीडीह-बासुकीनाथ स्पेशल (03562) 10, 17 और 24 अगस्त को जसीडीह से 14:55 बजे चलेगी और 16:05 बजे बासुकीनाथ पहुंचेगी. रास्ते में देवघर, मोहनपुर व घोरमारा में ठहराव होगा.

बासुकीनाथ-पटना स्पेशल (03563) 10, 17 व 24 अगस्त को तथा पटना-बासुकीनाथ स्पेशल (03564) 11, 18 व 25 अगस्त को चलेगी. वहीं बासुकीनाथ-पटना (03565) और पटना-जसीडीह (03566) स्पेशल भी 11, 18 व 25 अगस्त को संचालित होंगी.

इसके अलावा मधुपुर-नरकटियागंज (03567) और नरकटियागंज-मधुपुर (03568) स्पेशल ट्रेनें भी 11, 18 व 25 अगस्त को चलेंगी. इन ट्रेनों का जसीडीह, सिमुलतला, देवघर, मोहनपुर और घोरमारा समेत विभिन्न स्टेशनों पर ठहराव रहेगा.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Umesh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >