जामताड़ा के चार शिक्षक होंगे सम्मानित : 5 सितंबर को रांची में समारोह

शिक्षक दिवस के अवसर पर जामताड़ा के चार शिक्षकों को रांची में राज्य स्तरीय सम्मान समारोह में सम्मानित किया जाएगा. यह आयोजन 5 सितंबर को जेईपीसी सभागार में होगा, जहाँ शिक्षा में उनके उत्कृष्ट योगदान को सराहा जाएगा.

जामताड़ा : शिक्षक दिवस के अवसर पर 5 सितंबर को रांची में राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा. झारखंड शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (जेसीईआरटी), रांची की ओर से आयोजित कार्यक्रम में राज्य के चयनित उत्कृष्ट शिक्षक-शिक्षिकाओं को सम्मानित किया जाएगा. इसमें जामताड़ा जिले के चार शिक्षकों का भी चयन हुआ है.

चार शिक्षकों का हुआ चयन

सम्मानित होने वाले शिक्षकों में पीएम श्री अपग्रेड हाई स्कूल पट्टाजोरी, करमाटांड़ के शिक्षक अनिमेश मंडल, अपग्रेड हाई स्कूल देवजोड़, नाला की शिक्षिका सरिता सोरेन, अपग्रेड हाई स्कूल गोखुला, नारायणपुर के शिक्षक सुनील टुडू तथा गर्वमेंट पीएस बैजूडीह, नाला के शिक्षक शंभुनाथ मंडल शामिल हैं.

5 सितंबर को रांची में होगा सम्मान समारोह

जेसीईआरटी की ओर से जारी पत्र के अनुसार, राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन 5 सितंबर को सुबह 10 बजे से जेईपीसी, रांची के सभागार में किया जाएगा. जेसीईआरटी के निदेशक शशि रंजन ने सभी जिला शिक्षा पदाधिकारी-सह-जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, जिला शिक्षा अधीक्षक-सह-अपर जिला कार्यक्रम पदाधिकारी तथा डीआइइटी के प्राचार्यों को पत्र भेजकर चयनित शिक्षकों की कार्यक्रम में ससमय उपस्थिति सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया है.

यात्रा भत्ता के लिए दस्तावेज जरूरी

पत्र के साथ सम्मानित होने वाले शिक्षक-शिक्षिकाओं की सूची भी संलग्न की गयी है. कार्यक्रम में शामिल होने के लिए सार्वजनिक वाहन से यात्रा करने वाले शिक्षकों को नियमानुसार यात्रा भत्ता दिया जाएगा. इसके लिए रेल या बस के यात्रा टिकट/अभिश्रव को यात्रा विपत्र के साथ जमा करना होगा. यात्रा भत्ता के लिए आधार, पैन कार्ड और बैंक पासबुक की छायाप्रति भी जमा करनी होगी.

जेसीईआरटी के अनुसार, राज्य के उत्कृष्ट शिक्षकों को शिक्षा के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया जा रहा है. जामताड़ा के चार शिक्षकों के चयन से जिले के शिक्षा जगत में खुशी का माहौल है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Umesh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >