जामताड़ा में झारोटेफ की बैठक, शिक्षकों ने 11 सूत्री मांगों को लेकर उठायी आवाज

जामताड़ा में झारोटेफ जिला कार्यकारिणी का पुनर्गठन हुआ। राजेश कुमार यादव अध्यक्ष और अभिजीत प्रकाश झा महासचिव चुने गए। शिक्षकों ने अपनी मांगों को दोहराया।

जामताड़ा: जामताड़ा के जेबीसी विद्यालय में रविवार को झारोटेफ जामताड़ा जिला इकाई की बैठक हुई. बैठक में जिला कार्यकारिणी के पुनर्गठन एवं विस्तार के साथ विभिन्न प्रखंडों की कार्यकारिणी के गठन पर चर्चा की गई.

बैठक में शिक्षकों ने अपने अधिकार, सम्मान एवं सामाजिक सुरक्षा से जुड़े विभिन्न मुद्दों को लेकर आवाज बुलंद की. शिक्षकों ने सरकार से सभी शिक्षकों को सुनिश्चित वित्तीय उन्नयन का लाभ देने, शिशु शिक्षण भत्ता लागू करने, सेवानिवृत्ति की आयु 62 वर्ष करने, स्वास्थ्य बीमा योजना लागू करने समेत 11 सूत्री मांगों पर शीघ्र सकारात्मक पहल करने की मांग की.

वक्ताओं ने कहा कि शिक्षकों की समस्याओं का समाधान व्यक्तिगत स्तर पर नहीं, बल्कि संगठित एवं लोकतांत्रिक प्रयासों के माध्यम से ही प्रभावी रूप से संभव है. संगठन शिक्षकों की जायज मांगों को मजबूती से संबंधित मंच तक पहुंचाने तथा उनके अधिकार एवं सम्मान की रक्षा के लिए लगातार प्रयास करेगा.

उन्होंने कहा कि एकजुट शिक्षक ही मजबूत संगठन की पहचान हैं. बैठक में झारोटेफ जामताड़ा जिला कार्यकारिणी का पुनर्गठन एवं विस्तार किया गया. राजेश कुमार यादव को जिला अध्यक्ष, अभिजीत प्रकाश झा को जिला महासचिव तथा नागेन्द्र नाथ को जिला कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई.

जिला उपाध्यक्ष के रूप में कृष्ण कांत घोष, प्रणब भारती, झंटू मांझी, विकी चौधरी एवं प्रकाश पान को जिम्मेदारी दी गई. जिला संयुक्त सचिव के रूप में कृष्ण चंद्र तुरी, सुरेश कुमार, सुजय कुमार घोष, चंचल चौबे एवं परवेज आलम को मनोनीत किया गया. रणधीर पांडे को जिला प्रचार-प्रसार प्रभारी तथा इमामुल खान को जिला प्रवक्ता बनाया गया.

नवनियुक्त पदाधिकारियों ने संगठन द्वारा सौंपे गए दायित्वों का पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी से निर्वहन करने तथा जिले के शिक्षकों के हितों की आवाज को मजबूती से उठाने का संकल्प लिया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में संगठन सचिव सह दुमका-जामताड़ा प्रभारी इमोन दास गुप्ता उपस्थित रहे.

उन्होंने शिक्षक एकता और संगठन की मजबूती पर जोर दिया. उन्होंने कहा कि शिक्षकों के अधिकार एवं सम्मान की रक्षा के लिए संगठित प्रयास जरूरी है. उनकी उपस्थिति से जिला इकाई के पदाधिकारियों एवं शिक्षक साथियों में उत्साह का संचार हुआ.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Umesh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >