परिवर्तन यात्रा को सफल बनाने के लिए किया जनसंपर्क

यज्ञ मैदान में 27 सितंबर को भाजपा की ओर से परिवर्तन यात्रा का आयोजन किया जायेगा.

जामताड़ा. यज्ञ मैदान में 27 सितंबर को भाजपा की ओर से परिवर्तन यात्रा का आयोजन किया जायेगा. इसे सफल बनाने के लिए भाजपा नेता सुनील कुमार हांसदा ने दुलाडीह, रानीगंज, चाकड़ी आदि गांवों में जनसंपर्क अभियान चलाया. मौके पर सुनील कुमार हांसदा ने इस परिवर्तन यात्रा को सफल बनाने की अपील लोगों से की. परिवर्तन यात्रा में केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी, विधायक भानु प्रताप शाही मुख्य रूप से मौजूद रहेंगे. कहा परिवर्तन यात्रा के माध्यम से जन-जन तक झारखंड सरकार की विफलताओं को पहुंचाया जायेगा. आने वाला विधानसभा चुनाव में भाजपा की सरकार बनानी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >