नेपाल की त्रासदी पर कुंडहित में छलका दर्द, छात्रों ने दी श्रद्धांजलि

नेपाल में बाढ़ से हुई जनहानि पर कुंडहित के मॉडर्न पब्लिक विद्यालय में शोकसभा. छात्रों ने दो मिनट मौन रखकर अर्पित की श्रद्धांजलि.

प्रतिनिधि, कुंडहित : नेपाल में बाढ़ एवं प्राकृतिक आपदा से हुई जनहानि पर मॉडर्न पब्लिक आवासीय विद्यालय, कुंडहित में रविवार को शोकसभा आयोजित की गयी. विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं छात्र-छात्राओं ने दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की. इस दौरान विद्यालय परिसर में शोक और गंभीरता का माहौल रहा.

प्राकृतिक आपदा किसी सीमा में बंधी नहीं होती प्रधानाध्यापक

विद्यालय के प्रधानाध्यापक भजहरि मंडल ने कहा कि प्राकृतिक आपदा किसी देश की सीमा में बंधी नहीं होती. नेपाल में हुई त्रासदी ने सभी को झकझोर कर रख दिया है. उन्होंने कहा कि इस कठिन समय में पूरी मानवता को पीड़ित परिवारों के साथ खड़ा होना चाहिए. जाति, धर्म और देश की सीमाओं से ऊपर उठकर संवेदना प्रकट करना ही सच्ची मानवता है.

आपदा के समय संवेदनशील रहने का दिया संदेश

शोकसभा के दौरान विद्यार्थियों को आपदा के समय संवेदनशील रहने और जरूरतमंदों की मदद करने का संदेश दिया गया. सभी ने दिवंगत लोगों की आत्मा की शांति तथा प्रभावित परिवारों को दुख सहने की शक्ति देने की प्रार्थना की.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Umesh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >