₹8 हजार के मोबाइल पर तीन स्कूटी जीतने का मौका, नारायणपुर में दो दुकानों के ऑफर ने बढ़ायी चर्चा

नारायणपुर में मोबाइल दुकानों के बीच छिड़ी जंग. ₹8 हजार के फोन पर 3 स्कूटी जीतने का मौका, सोशल मीडिया पर छाया ऑफर, जांच की मांग उठी. जानें पूरा मामला.

निकेश कुमार सिन्हा, नारायणपुर. नारायणपुर बाजार में मोबाइल बिक्री को लेकर दो दुकानों के बीच चल रही प्रतिस्पर्धा इन दिनों चर्चा का विषय बनी हुई है. ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए एक दुकान की ओर से एक स्कूटी, जबकि दूसरी दुकान की ओर से एक साथ तीन स्कूटी देने का ऑफर प्रचारित किया जा रहा है. करीब ₹8 हजार तक का मोबाइल खरीदने वाले ग्राहकों को लॉटरी के माध्यम से स्कूटी जीतने का मौका देने की बात कही जा रही है.

सोशल मीडिया पर भी हो रहा ऑफर का प्रचार

दोनों दुकानों के ऑफर का सोशल मीडिया समेत विभिन्न माध्यमों से प्रचार किया जा रहा है. स्थानीय ब्लॉगर भी इन ऑफरों का प्रचार करते नजर आ रहे हैं.

मोबाइल की कम कीमत और महंगे उपहार पर चर्चा

स्थानीय लोगों के अनुसार, कुछ मोबाइल मॉडल अन्य बाजारों की तुलना में करीब ₹500 से ₹1000 तक कम कीमत पर उपलब्ध कराये जा रहे हैं. ऐसे में कम कीमत पर मोबाइल और उसके साथ महंगे उपहार के ऑफर को लेकर बाजार में चर्चा तेज है.

खरीद-बिक्री और लॉटरी योजना की जांच की मांग

कुछ लोगों ने दुकानों के खरीद-बिक्री रिकॉर्ड, बिलिंग, जीएसटी विवरण और लॉटरी योजना की जांच कराने की मांग की है. वहीं, कुछ लोगों द्वारा कारोबार को लेकर तरह-तरह की आशंकाएं भी जतायी जा रही हैं.

हालांकि, इन आशंकाओं की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है. किसी भी अनियमितता की वास्तविकता संबंधित विभाग की जांच और दस्तावेजों की पड़ताल के बाद ही स्पष्ट हो सकती है.

तीन स्कूटी के ऑफर ने बढ़ायी बाजार की चर्चा

फिलहाल तीन स्कूटी के ऑफर ने नारायणपुर बाजार में चल रही मोबाइल बिक्री की प्रतिस्पर्धा को और चर्चा में ला दिया है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Umesh Kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >