जामताड़ा : सावित्री देवी डीएवी पब्लिक स्कूल, जामताड़ा में हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती खेल दिवस के रूप में मनाई गई. कार्यक्रम में प्राचार्य डॉ. विजय कुमार, शिक्षकों एवं दसवीं कक्षा के विद्यार्थियों ने मेजर ध्यानचंद की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी.
विभिन्न कक्षाओं के विद्यार्थियों के लिए हुई प्रतियोगिताएं
इस अवसर पर विभिन्न कक्षाओं के विद्यार्थियों के लिए प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं. कोलाज निर्माण प्रतियोगिता में एलकेजी से सान्वि सिन्हा प्रथम, तनु कुमारी द्वितीय तथा अक्षिता रंजन और माधव चंद्र तृतीय रहे. यूकेजी में अइमान फातिमा प्रथम, सान्वि यादव और स्नेहाशीष पाल द्वितीय तथा मनोप्रिया मंडल तृतीय स्थान पर रहीं. कक्षा एक और दो की प्रतियोगिता में राधिका पाल प्रथम, कृति दत्ता द्वितीय तथा अभिराज मंडल और रूही कुमारी तृतीय रहे.
राखी निर्माण से डिजिटल प्रस्तुति तक प्रतियोगिता
कक्षा तीन से पांच के विद्यार्थियों के लिए राखी निर्माण प्रतियोगिता हुई. वहीं कक्षा छह और सात के लिए बिजली एवं सर्किट पर डिजिटल प्रस्तुति प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें केशव कुमार मंडल प्रथम, निताई दत्ता और अब्रदीप महात्मा द्वितीय तथा नवनीत किस्कू तृतीय रहे. कक्षा आठ और नौ के विद्यार्थियों के लिए खो-खो प्रतियोगिता में चारों सदनों ने भाग लिया.
‘खेल शारीरिक एवं मानसिक क्षमता के विकास के लिए आवश्यक’
प्राचार्य डॉ. विजय कुमार ने विजेताओं को बधाई देते हुए कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों की रचनात्मकता, वैज्ञानिक सोच और प्रतिभा को निखारती हैं. उन्होंने कहा कि खेल शारीरिक एवं मानसिक क्षमता के विकास के लिए आवश्यक हैं तथा खेल के क्षेत्र में भविष्य निर्माण की अपार संभावनाएं हैं.
शिक्षक-शिक्षिकाएं रहे मौजूद
मौके पर प्रदीप्तो दास, डॉ. रीता नाग, शांतनु चक्रवर्ती, फरीदा अंजुम, पिंटु कुमार यादव, मीठु कुमारी, अनित मंडल, सुपर्णा राय, शांता पाल, मधुलिका मंडल, तपन यादव, अभिषेक दुबे समेत अन्य मौजूद थे.
