Jharkhand Chunav 2024: हेमंत सोरेन की भाभी के खिलाफ कांग्रेस ने किसे उतारा मैदान में

Jharkhand Chunav 2024: कांग्रेस हेमंत सोरेन की पार्टी झामुमो के साथ मिलकर चुनाव लड़ रही है. कांग्रेस ने हेमंत सोरेन की भाभी सीता सोरेन के खिलाफ भी अपना उम्मीदवार उतार दिया है.

Jharkhand Chunav 2024|Jharkhand Assembly Election 2024: झारखंड में विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है. राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) और इंडियन नेशनलिस्ट डेमोक्रेटिक इन्क्लूसिव अलायंस (इंडिया) के घटक दलों के बीच सीटों का तालमेल भी लगभग पूरा हो चुका है. इंडिया गठबंधन की घटक कांग्रेस ने अपने 21 उम्मीदवारों की सूची भी जारी कर दी है.

झामुमो के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ रही है कांग्रेस

कांग्रेस पार्टी हेमंत सोरेन की पार्टी झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के साथ मिलकर झारखंड में विधानसभा का चुनाव लड़ रही है. कांग्रेस ने हेमंत सोरेन की भाभी सीता सोरेन के खिलाफ भी अपना उम्मीदवार उतार दिया है. कांग्रेस पार्टी ने सोमवार की देर रात अपने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की. जामताड़ा विधानसभा सीट, जहां से सीता सोरेन चुनाव लड़ रहीं हैं, वहां से कांग्रेस ने डॉ इरफान अंसारी को अपना उम्मीदवार बनाया है.

हेमंत सोरेन सरकार में मंत्री बनाए गए थे डॉ इरफान अंसारी

डॉ इरफान अंसारी को उस वक्त झारखंड सरकार में मंत्री बनाया गया था, जब हेमंत सोरेन ने चंपाई सोरेन को मुख्यमंत्री के पद से हटाकर फिर से मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी. डॉ इरफान अंसारी संताल परगना के बड़े कांग्रेसी नेता रहे फुरकान अंसारी के बेटे हैं और जामताड़ा विधानसभा सीट से वर्ष 2019 में चुने गए थे. इसके पहले वर्ष 2014 में भी वह जामताड़ा से निर्वाचित हुए थे.

बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़ रहीं 3 बार की झामुमो विधायक सीता

उधर, संताल परगना की जामा विधानसभा सीट से लगातार 3 बार झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के टिकट पर विधायक रह चुकीं दिवंगत दुर्गा सोरेन की पत्नी सीता सोरेन अब भारतीय जनता पार्टी में हैं. भाजपा ने उन्हें इस बार जामताड़ा विधानसभा सीट से टिकट दिया है. उनके खिलाफ कांग्रेस ने डॉ इरफान अंसारी को उतारा है. लोकसभा चुनाव के पहले सीता सोरेन ने अपने परिवार की पार्टी छोड़कर भाजपा का दामन थामा था.

Also Read

Jharkhand Election 2024: रघुवर दास की बहू के खिलाफ जमशेदपुर पूर्वी से निर्दलीय चुनाव लड़ने का ऐलान

झारखंड विधानसभा चुनाव : कोल्हान के उम्मीदवारों को शुभ मुहूर्त का इंतजार, इस दिन करेंगे नामांकन

जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा : स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता का खेल बिगाड़ेंगे बाबर खान! ओवैसी की पार्टी से मिला टिकट

झारखंड विधानसभा चुनाव से पहले कोडरमा में छापा, करोड़ों रुपए और अफीम बरामद, रुपए गिनने की मशीन मंगाई

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >