पहला एएनसी जांच 12 सप्ताह के अंदर करायें : एमओआइसी

सीएचसी में सोमवार को सीएचओ, एएनएम, बीटीटी व साथी सहिया की बैठक हुई.

कुंडहित. सीएचसी में सोमवार को सीएचओ, एएनएम, बीटीटी व साथी सहिया की बैठक हुई. प्रभारी एमओआइसी डॉ उपलेन मरांडी ने प्रसव पूर्व जांच, शत प्रतिशत संस्थागत प्रसव करने का निर्देश दिया. कहा एएनएम, सीएचओ, सहिया साथी मिलकर गर्भवतियों को खोजें. पहला एएनसी जांच 12 सप्ताह के अंदर हर हाल में करवाने का निर्देश दिया. टीकाकरण को लेकर कहा कि जिस बच्चे का 24 माह पूर्ण हो चुका है उसको जेइ नहीं दिया जायेगा. सहियाओं को एचबीएनसी एवं एचबीवाइसी के तहत गृह भ्रमण, महिला बंध्याकरण एवं पुरुष नसबंदी को लेकर का निर्देश दिया. मौके पर डीपीएम प्रदीप कुमार, डीपीसी विपिन कुमार, बीपीएम सलीम खान, एसटीटी लक्ष्मी मंडल, बीटीटी अवध बिहारी राम, एमपीडब्ल्यू निर्मल फौजदार आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >