कुंडहित. थाना क्षेत्र के सुद्राक्षीपुर गाव में एक रसोई घर में आग लग गयी. हालांकि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया. जानकारी के अनुसार, गांव के वामापद गोप के घर की रसोई में आग लगी थी. देखते ही देखते आग ने फुंस के छत वाली रसोई घर जलकर राख हो गया. रसोई में लगी आग से बगल के आहाते में रखा सामान भी जल गया. पीड़ित ने बताया कि आग लगी के दौरान रसोई में रखा धान, एक बकरी सहित अन्य सामान जलकर खाक हो गए है. आग लगने के बाद पीड़ित परिवार और आसपास के लोगों की तत्परता की वजह से जल्द ही आग पर काबू पा लिया गया. बहरहाल, मौसम के बदलते ही क्षेत्र में आगलगी की घटनाएं शुरू हो गयी है. इस वर्ष अब तक दो-चार खलिहानों में आग लगने की खबरें आ चुकी है.
सुद्राक्षीपुर में रसोई घर में लगी आग, सामान जला

सुद्राक्षीपुर में रसोई घर में लगी आग, सामान जला
Copied link
कुंडहित. थाना क्षेत्र के सुद्राक्षीपुर गाव में एक रसोई घर में आग लग गयी. हालांकि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया.