जामताड़ा. एसआइआर अभियान को सफल बनाने के उद्देश्य से भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष सह भाजपा नेत्री बबीता झा ने बुधवार को नारायणपुर और पबिया मंडल का दौरा किया. उन्होंने बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर अभियान की समीक्षा की. बीएलओ के साथ समन्वय बनाकर प्रत्येक पात्र मतदाता का गणना प्रपत्र (एन्यूमरेशन फॉर्म) भरवाने में सहयोग करने की अपील की. बबीता झा ने कहा कि एसआइआर अभियान मतदाता सूची को शुद्ध एवं अद्यतन बनाने की महत्वपूर्ण प्रक्रिया है. कार्यकर्ताओं से घर-घर संपर्क कर लोगों को जागरूक करने की बात कही. मौके पर मंडल अध्यक्ष बलदेव हांसदा, द्वारिका सिंह, जिला एसआइआर संयोजक सुरेश राय, रवि महतो आदि मौजूद थे.
एसआइआर में बीएलओ का सहयोग करें भाजपा कार्यकर्ता

11 बीएलओ व कार्यकर्ताओं से बातचीत करतीं बबीता झा व अन्य | Prabhat Khabar Network
Copied link
जामताड़ा में भाजपा नेत्री बबीता झा ने एसआइआर अभियान को लेकर कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की और बीएलओ को पूरा सहयोग देने की अपील की।