आत्मनिर्भर भारत कार्यक्रम की सफलता को लेकर भाजपा नेत्री ने की चर्चा

भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष बबीता झा ने कहा कि केंद्र सरकार देश के हर कोने में विकास की नयी पहल कर रही है.

जामताड़ा. आत्मनिर्भर भारत अभियान को जामताड़ा विधानसभा क्षेत्र में सफल बनाने को लेकर भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष बबीता झा के नेतृत्व में गोराईनाला मंडल अंतर्गत बरजोड़ा पंचायत सहित कई गांवों में बैठक की. उन्होंने बताया कि आत्मनिर्भर भारत कार्यक्रम के तहत केंद्र सरकार द्वारा देश के हर कोने में विकास की नयी पहल की जा रही है. इस कड़ी में जामताड़ा विधानसभा में भी विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है, जिसमें केंद्र की महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी विशेष रूप से शिरकत करेंगी. उनके साथ भाजपा नेता विकास महतो भी उपस्थित रहेंगे. उन्होंने कहा कि आत्मनिर्भर भारत केवल एक योजना नहीं, बल्कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश को आर्थिक, सामाजिक और तकनीकी रूप से सशक्त बनाने का अभियान है. यह कार्यक्रम स्थानीय युवाओं, महिलाओं, कारीगरों एवं उद्यमियों को आत्मनिर्भर बनने की दिशा में प्रेरित करेगा. बबीता झा ने महिला कार्यकर्ताओं और भाजपा कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे बड़ी संख्या में कार्यक्रम में भाग लें और केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी का स्वागत करें. उन्होंने कहा कि मंत्री अन्नपूर्णा देवी का अनुभव और मार्गदर्शन क्षेत्र के विकास में मील का पत्थर साबित होगा. बैठक के दौरान क्षेत्रीय समस्याओं पर भी चर्चा की गयी और महिलाओं को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई. कहा कि आने वाले समय में आत्मनिर्भर भारत से जुड़ी योजनाओं को गांव-गांव तक पहुंचाने का अभियान चलाया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक लोग इसका लाभ उठा सकें. मौके पर युवा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री मनीष दुबे, रवि महतो, पूर्व जिला अध्यक्ष सुरेश राय, पूर्व जिला अध्यक्ष संतन मिश्रा सहित अन्य थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: BINAY KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >