बागडेहरी पुलिस ने बालू लदा ट्रैक्टर किया जब्त

बागडेहरी पुलिस ने सिकंदरपुर स्थित बजरंगबली मोड़ के निकट वाहन चेकिंग अभियान के दौरान बालू लदा एक ट्रैक्टर जब्त किया.

कुंडहित. बागडेहरी पुलिस ने सिकंदरपुर स्थित बजरंगबली मोड़ के निकट वाहन चेकिंग अभियान के दौरान बालू लदा एक ट्रैक्टर जब्त किया. ट्रैक्टर पर 100 सीएफटी बालू लदा हुआ है. पुलिस को देखते ही ट्रैक्टर चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार होने में सफल रहा. पुलिस ने ट्रैक्टर जब्त कर थाने ले आयी. आगे की कार्रवाई के लिए जिला खनन पदाधिकारी कार्यालय को सूचित किया है. थाना प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि जांचोपरांत आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जायेगी. इस संबंध में थाना प्रभारी के फर्द बयान पर बागडेहरी थाना कांड संख्या 9/24 दर्ज किया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >