धूमधाम के साथ हुई अगहनी काली पूजा

कुंडहित. प्रखंड क्षेत्र में शनिवार को धूमधाम से अगहनी काली पूजा-अर्चना की गयी.

कुंडहित. प्रखंड क्षेत्र में शनिवार को धूमधाम से अगहनी काली पूजा-अर्चना की गयी. इस मौके पर माता के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी. पूजा के दौरान परंपरागत बलि की भी दी गयी. पूजा की शुरुआत कलश स्थापना के साथ हुई. गहना तालाब से कलश में पवित्र जल लाया गया. इस दौरान दर्जनों व्रती दंड लगाते हुए मां के दरबार पर पहुंचे. कलश स्थापित कर देर रात तक पूजा-अर्चना की. मध्यरात्रि तक यहां पर श्रद्धालुओं का आना-जाना लगा रहा. काली पूजा पर चारों ओर भक्तिपूर्ण माहौल बना रहा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >