दाखिल-खारिज के लिए नारायणपुर में लगेगा शिविर

दाखिल-खारिज एवं राजस्व संबंधित मामलों के निष्पादन के लिए हल्कावार शिविर लगाया जायेगा.

नारायणपुर. नारायणपुर अंचल में लगान वसूली, खतियानी रैयतों के उत्तराधिकारी, आपसी बंटवारा के आधार पर दाखिल-खारिज एवं राजस्व संबंधित मामलों के निष्पादन के लिए हल्कावार शिविर लगाया जायेगा. इसे लेकर अंचल अधिकारी के कार्यालय की ओर से पत्र निर्गत किया गया है. सीओ देवराज गुप्ता के कार्यालय से निर्गत पत्र में कहा गया है कि एक मार्च को पंचायत भवन डाभा केंद्र, छह मार्च को कोरीडीह- 1, 15 मार्च को पंचायत भवन दिघारी, 22 मार्च को पंचायत भवन देवालबाड़ी, 29 मार्च को पंचायत भवन नारोडीह, पांच अप्रैल को पंचायत भवन बांकुडीह, 12 अप्रैल को पंचायत भवन पबिया, जबकि 19 अप्रैल को पंचायत भवन नारायणपुर में विशेष शिविर लगाया जायेगा. सीओ ने कहा कि संबंधित पंचायत के लोग इस शिविर का लाभ जरूर उठाएं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >