ठनका की चपेट में आने से नौ वर्षीय बच्चा घायल

नाला : चितलकानाली गांव के राजकुमार किस्कू (9) ठनका की चपेट में आकर घायल हो गया. राजकुमार बगीचे में आम चुनने गया था. आम चुनने के क्रम में ठनका की चपेट में आ गया. जिससे राजकुमार बेहोश होकर गिर पड़ा. उसे तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नाला में भर्ती कराया गया. उसका बायां हाथ व पैर […]

नाला : चितलकानाली गांव के राजकुमार किस्कू (9) ठनका की चपेट में आकर घायल हो गया. राजकुमार बगीचे में आम चुनने गया था. आम चुनने के क्रम में ठनका की चपेट में आ गया. जिससे राजकुमार बेहोश होकर गिर पड़ा. उसे तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नाला में भर्ती कराया गया. उसका बायां हाथ व पैर जख्मी हो गया.

हल्की बारिश के बाद किसानों के चेहरे खिले : फतेहपुर. प्रखंड क्षेत्र में दोपहर बाद हल्की बारिश होने से लोगों को गर्मी से राहत मिली. साथ ही किसानों के चेहरे खिल उठे. बता दें कि धान के बीज बोने के लिए मिट्टी तैयार करने का समय निकल रहा था. संबंध में फतेहपुर के किसान मनोरंजन यादव, संतोष मंडल, विशेश्वर मरांडी सहित कई ने बताया कि इस समय बीज डालने का उत्तम समय है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >