जांच के क्रम में जो भी चापनल बंद पाये जायें, 48 घंटे में करें मरम्मत : डीसी

गर्मी को देखते हुए जिले में पेयजल संकट दूर करने के लिए 09 से 18 अप्रैल तक “पेयजल समस्या निवारण पखवाड़ा मनाया जायेगा.

– जिले में 09 से 18 अप्रैल तक चलेगा “पेयजल समस्या निवारण पखवाड़ा ” संवाददाता, जामताड़ा गर्मी को देखते हुए जिले में पेयजल संकट दूर करने के लिए 09 से 18 अप्रैल तक “पेयजल समस्या निवारण पखवाड़ा मनाया जायेगा. इसे लेकर डीसी रवि आनंद ने अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग की. डीसी ने कहा कि ग्रीष्म ऋतु को देखते हुए 09 से 18 अप्रैल तक जिले में पेयजल संकट से निबटने के लिए “पेयजल समस्या निवारण पखवाड़ा ” चलाया जा रहा है. इसके लिए 12 विशेष संयुक्त जांच दल गठित किया गया है. सभी अधिकारी अपने-अपने आवंटित पंचायतों में सहयोगी अधिकारी एवं कर्मियों के साथ नियमित रूप से विजिट करेंगे. उन्होंने सभी बीडीओ को निर्देश दिया कि वे अपने क्षेत्र के अंतर्गत बेकार पड़े चापनल, कुआं एवं जलमीनार आदि का एक सूची पूर्व से तैयार कर लें, ताकि निरीक्षण कार्य सुगमता से पूर्ण किया जा सके. यह भी अवश्य सुनिश्चित करेंगे कि जांच के लिए कोई पेयजल स्त्रोत छूटे नहीं. समस्याओं के ऑन स्पॉट निष्पादन के लिए 15 वें वित्त आयोग की राशि से मरम्मत कार्यों का प्राक्कलन तैयार करें. बीडीओ संबंधित मुखिया को 48 घंटे के अंदर मरम्मत कार्य पूर्ण कराने की दिशा में समुचित कार्रवाई करेंगे. इसके लिए पीएचइडी की पूरी टीम सक्रिय होकर कार्य करेगी. कहा कि इस अभियान के सुचारु संचालन एवं आमजनों से पेयजल संबंधित समस्याओं प्राप्त करने के लिए जिला स्तर पर जिला नियंत्रण कक्ष का गठन किया गया है, जिसमें लोग अपनी शिकायतें दर्ज करा सकेंगे एवं उन शिकायतों का भी निष्पादन प्राथमिकता के आधार पर किया जाना है. जांच के क्रम जो भी चापनल बंद पाये जायेंगे, उसकी मरम्मत 48 घंटे के अंदर कराई जायेगी. डीसी ने कहा अभियान के क्रियान्वयन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी. जिला नियंत्रण कक्ष में दूरभाष संख्या 9525341434 एवं 9155182519 के अलावा 9470176901 पर संपर्क कर सकते हैं. प्राथमिकता के आधार पर प्राप्त शिकायतों पर कार्रवाई की जायेगी. आज यहां चलेगा सघन जांच अभियान – प्रखंड का नाम पंचायत का नाम जामताड़ा – शहरपुरा एवं चालना नारायणपुर- चंदाडीह लखनपुर, नारायणपुर एवं मदनाडीह नाला – महुलबना एवं चकनयापाड़ा करमाटांड़ – सुब्दीडीह एवं बागबेर फतेहपुर – पालाजोरी एवं बामनडीहा कुंडहित – विक्रमपुर एवं गड़जोरी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Umesh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >