स्कूलों में बच्चों की उपस्थिति शिक्षकों की जिम्मेदारी : बीइइओ

मुरलीपहाड़ी. नारायणपुर के आरके प्लस टू उच्च विद्यालय में बुधवार को मासिक गुरुगोष्ठी हुई.

प्रतिनिधि, मुरलीपहाड़ी. नारायणपुर के आरके प्लस टू उच्च विद्यालय में बुधवार को मासिक गुरुगोष्ठी हुई. अध्यक्षता बीइइओ सर्किल मरांडी ने की. बैठक में शिक्षा व्यवस्था में सुधार और विद्यार्थियों की घटती उपस्थिति पर चर्चा की गयी. बीइइओ ने कहा कि जिन विद्यालयों में छात्रों की उपस्थिति साठ प्रतिशत से कम है, वहां आवश्यक सुधारात्मक कदम उठाए जायेंगे. कहा कि विद्यालयों में बच्चों की नियमित उपस्थिति कराना शिक्षकों की जिम्मेदारी है. वहीं शैक्षणिक सत्र की प्रगति की समीक्षा की. शिक्षण कार्य को और प्रभावी बनाने पर बल दिया. ड्रॉप आउट विद्यार्थियों को चिह्नित कर उन्हें पुनः विद्यालय से जोड़ने के निर्देश दिया. विद्यालयों में पठन-पाठन की गुणवत्ता सुधारने के लिए शिक्षकों से नये तरीके अपनाने को कहा. बैठक में एमडीएम की स्थिति, विद्यालयों में स्वच्छता व्यवस्था, स्वास्थ्य कार्यक्रम तथा छात्र मूल्यांकन प्रणाली पर भी विस्तार से चर्चा हुई. शिक्षकों को निर्देश दिया गया कि सभी अभिलेखों का सही संधारण करें. कहा कि शिक्षा की गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जायेगा. मौके पर शिक्षक एसएम इमाम सहित अन्य थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Umesh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >