भाजपा नेता ने अजय बराज नहर में की पानी छोड़ने की मांग

बिंदापाथर. पालाजोरी पंचायत की पूर्व मुखिया सोनामाती टुडू के पति सह भाजपा नेता अविता हांसदा ने झारखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी से मुलाकात की.

बिंदापाथर. क्षेत्र के किसानों की बदहाली में सुधार की मांग को लेकर पालाजोरी पंचायत की पूर्व मुखिया सोनामाती टुडू के पति सह भाजपा नेता अविता हांसदा ने झारखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी से मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने पूर्व मुखिया द्वारा हस्ताक्षरित मांग-पत्र नेता प्रतिपक्ष को सौंपकर अविलंब कार्रवाई का आग्रह किया. ज्ञापन के माध्यम से अजय नहर सिकटिया बराज से पानी छोड़ने की मांग की गयी है. अविता हांसदा ने नेता प्रतिपक्ष को अवगत कराया कि नहर में पानी न होने के कारण किसान खेती नहीं कर पा रहे हैं, जिससे विवश होकर क्षेत्र के मजदूर चेन्नई, मुंबई और गुजरात जैसे राज्यों की ओर पलायन कर रहे हैं. यदि नहर में पानी सुचारू रूप से छोड़ा जाए, तो लायबानी, लायजोरी, हाथधारा और सुगनीबासा जैसे उपजाऊ क्षेत्र के किसान दोबारा आत्मनिर्भर बन सकेंगे. उन्होंने सुगनीबासा में टूटे हुए पुल की मरम्मत और हाथधारा व लायजोरी क्षेत्र में जर्जर पुल-पुलिया के जीर्णोद्धार की भी मांग की. मौके पर एमपी मरांडी, उत्तम हेंब्रम, नरेश हांसदा, साइमन हांसदा, रंजीत किस्कू, शिवलाल मुर्मू समेत अन्य थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Umesh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >