फोटो – 10 चड़क पूजा उत्सव को लेकर बैठक करते मंदिर प्रबंधन कमेटी के सदस्य प्रतिनिधि, नाला. प्रखंड के प्रमुख धार्मिक स्थल देवलेश्वर मंदिर परिसर में 12 व 13 अप्रैल को चड़क मेला उत्सव मनाया जायेगा. इसे लेकर नाला विधानसभा क्षेत्र में खुशी और उत्साह का वातावरण है. बुधवार को देवलेश्वर मंदिर परिसर में मंदिर प्रबंधन कमेटी की बैठक हुई. अध्यक्षता कमेटी के अध्यक्ष राम हांसदा ने की. चड़क मेला उत्सव शांति, सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के विभिन्न बिंदुओं पर विचार-विमर्श किया गया. बताया कि बांग्ला पंचांग के अनुसार हर साल चैत्र माह के अंतिम सप्ताह में आठ दिनों के लिए देवलेश्वर मंदिर में धार्मिक अनुष्ठान और मेला का आयोजन किया जाता है. मुख्य रूप से 12 अप्रैल को चना और गुड़ प्रसाद वितरण किया जाता है. इसके दूसरे दिन 13 अप्रैल की सुबह से शाम तक पूजा-अर्चना, ध्वज अर्पण तथा रात में धार्मिक करतब और भव्य मेला का आयोजन होता है. बताया कि विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो के प्रयास से संपूर्ण मेला परिसर में एक स्थायी हाइमास्ट लाइट लगायी गयी है. इसके अलावा चारों दिशाओं में अलग-अलग छह-छह लाइट टावर लगाये जायेंगे. बैठक में संपूर्ण मेला परिसर में पुलिस बल और स्वयं सेवक दल के साथ साथ सीसीटीवी कैमरे तथा ड्रोन कैमरे से निगरानी की जायेगी. 11 अप्रैल की बैठक में समीक्षोपरांत निर्णय लिया जायेगा. मौके पर कमेटी के अध्यक्ष राम हांसदा, सचिव मागाराम विद, नित्य गोपाल माजी, हिरालाल मंडल, नारायण पातर, अजित कुमार पाल, वासुदेव झा, श्यामापद मंडल, समीर कुमार नंदी, जयसिंह सोरेन, मंटू मोहन पाल, प्रकाश चंद्र माजी, साधन कुमार दे, विजयानंद झा, लक्ष्मण चंद्र माजी, पल्लव कुमार पाल, लक्ष्मण चंद्र ठाकुर, कृष्ण मय पाल, रतन कुमार दास, राधामाधव माजी, शांतो कुमार दास,निरामय पाल,हाराधन कर, विभीषण पाल, शांतिमय गोराई, जीवन कुमार मंडल आदि थे.
देवलेश्वर धाम में 12 व 13 अप्रैल को चड़क पूजा सह मेला का आयोजन
नाला. प्रखंड के प्रमुख धार्मिक स्थल देवलेश्वर मंदिर परिसर में 12 व 13 अप्रैल को चड़क मेला उत्सव मनाया जायेगा.
