जनगणना 2027 को लेकर फील्ड ट्रेनरों का प्रशिक्षण शुरू

जामताड़ा. भारत की जनगणना 2027 को लेकर जिला पंचायत रिसोर्स सभागार में बुधवार से फील्ड ट्रेनरों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ हुआ.

जामताड़ा. भारत की जनगणना 2027 की तैयारियों को लेकर जिला पंचायत रिसोर्स सभागार में बुधवार से फील्ड ट्रेनरों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ हुआ. प्रशिक्षण कार्यक्रम में मास्टर ट्रेनर सह जिला सांख्यिकी पदाधिकारी सुजीत कुमार सिंह व राहुल कुमार सिंह मौजूद रहे. प्रतिभागियों को मकान सूचीकरण सहित जनगणना से संबंधित सभी प्रक्रियाओं की विस्तृत जानकारी दी गयी. प्रशिक्षण के दौरान डिजिटल एप्लिकेशन का उपयोग, सर्वेक्षण की विधि, डेटा संग्रहण की प्रक्रिया एवं फॉर्म भरने के तरीके बताए गये. बताया गया कि यह प्रशिक्षण अत्यंत महत्वपूर्ण है, क्योंकि प्रशिक्षित फील्ड ट्रेनर आगे गणनाकारों एवं पर्यवेक्षकों को प्रशिक्षित करेंगे, जिससे जनगणना कार्य सुचारू एवं प्रभावी ढंग से संपन्न हो सकेगा. बताया कि इस बार जनगणना को आधुनिक तकनीक के साथ सटीक एवं पारदर्शी बनाने पर विशेष जोर दिया जा रहा है. मौके पर जिला सूचना विज्ञान पदाधिकारी संतोष घोष, बीडीओ अविश्वर मुर्मू, कार्यपालक पदाधिकारी नगर पंचायत सोमा खंडेत, डीपीओ यूआइडीएआइ राजीव कुमार, ई डिस्ट्रिक्ट मैनेजर बिरजू राम, आइटी मैनेजर शुभम दास सहित अन्य थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Umesh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >