साइबर क्राइम रोकने को की जायेगी छापेमारी

जामताड़ा/ नारायणपुर : सोमवार को जिले के प्रभारी एसपी के रूप में प्रभार ग्रहण करने बाद मंगलवार को प्रभारी एसपी वाइएस रमेश ने करमाटांड़ थाने का निरीक्षण किया. थाना प्रभारी मंगल प्रसाद कुजूर के साथ करमाटांड थाने में लंबित कांड जांच की और कई दिशा निर्देश दिये. इसके अलावा साइबर क्राइम से संबंधित मामलों पर […]

जामताड़ा/ नारायणपुर : सोमवार को जिले के प्रभारी एसपी के रूप में प्रभार ग्रहण करने बाद मंगलवार को प्रभारी एसपी वाइएस रमेश ने करमाटांड़ थाने का निरीक्षण किया. थाना प्रभारी मंगल प्रसाद कुजूर के साथ करमाटांड थाने में लंबित कांड जांच की और कई दिशा निर्देश दिये. इसके अलावा साइबर क्राइम से संबंधित मामलों पर भी चर्चा की. एसपी ने कहा की साइबर क्राइम को रोकने के लिए टीम गठित कर विशेष छापेमारी की जायेगी. एक भी साइबर अपराधी को नहीं बख्शा जायेगा.

गांव में जा कर जांच जांच की जायेगी. इसके अलावा आलीशान भवन, प्रोपर्टी का डिटेल्स ज्यादा से ज्यादा संख्या में ईडी को भेजा जायेगा. साइबर क्राइम इस जिले का बहुत बड़ा कलंक है. इसको हर हाल में खत्म किया जायेगा. एसपी ने कहा साइबर क्राइम को रोकने के लिए विशेष पहल की जायेगी. साथ ही एसपी ने लोगों से साइबर ठगी के झांसे में न आने की अपील की. कोई भी अपना एटीएम नंबर, पिन व ओटीपी आदि न देने की बात कही. इसे लेकर जागरुकता अभियान चलाया जायेगा. मौके पर एसडीपीओ पूज्य प्रकाश, प्रभात कुमार, राकेश रंजन ,राजकुमार सिंह, एसएन द्विवेदी, रामचंद्र प्रसाद आदि थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >