जुट का थैला करें इस्तेमाल

नगर परिषद कर्मी सहित दर्जनों सफाई कर्मियों ने रैली निकाल लोगों को किया जागरूक पकड़े जाने पर 200 से 1000 हजार रुपये तक का लगेगा जुर्माना 40 माइक्रोन से ज्यादा वाले प्लास्टिक का नहीं करें उपयोग मिहिजाम : प्लास्टिक के उपयोग से हो रहे नुकसान पर रोक लगाने के उद्देश्य को लेकर नगर विकास एवं […]

नगर परिषद कर्मी सहित दर्जनों सफाई कर्मियों ने रैली निकाल लोगों को किया जागरूक

पकड़े जाने पर 200 से 1000 हजार रुपये तक का लगेगा जुर्माना
40 माइक्रोन से ज्यादा वाले प्लास्टिक का नहीं करें उपयोग
मिहिजाम : प्लास्टिक के उपयोग से हो रहे नुकसान पर रोक लगाने के उद्देश्य को लेकर नगर विकास एवं आवास विभाग झारखंड सरकार के स्वच्छ भारत मिशन के तहत नगर में जागरूकता अभियान चलाया गया. जिसमें लोगों को प्लास्टिक के उपयोग से होने वाले नुकसान से अवगत कराया गया. अभियान में नगर परिषद कर्मी सहित दर्जनों सफाई कर्मियों ने रैली निकाल कर दुकानदारों एवं ग्राहकों से प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने की अपील की. रैली में कर्मियों ने जागरुकता को लेकर महत्वपूर्ण संदेश लिखे पोस्टर लेकर स्टेशन रोड का भ्रमण किया. कार्यक्रम में नगर परिषद मिहिजाम अध्यक्ष कमल गुप्ता भी शामिल हुए.
उन्होंने कहा कि ग्राहकों को बाजार में खरीदारी करते समय अपने साथ कपड़ा, जूट या कागज का बैग लेकर चलना चाहिए. प्लास्टिक के थैले में सामान की खरीद नहीं करें तो समस्या पर नियंत्रण जल्द ही प्राप्त कर लिया जायेगा. दुकानदारों को भी प्लास्टिक के थैले में सामान बेचने से परहेज करने की आवश्यकता है. मौके पर नगर प्रबंधक नागेन्द्र टुडू ने बताया कि स्वच्छ भारत मिशन के द्वारा चलाये जा रहे अभियान के तहत 40 माइक्रोन से कम वाले प्लास्टिक का उपयोग में लाया जा सकता है. उससे अधिक होने एवं जांच में पकड़े जाने पर 200 रुपये से 1000 हजार रुपये तक का जुर्माना निर्धारित किया गया है. बताया कि यह अभियान 25 मई से आरंभ होकर 5 जून तक जारी रहेगा. मौके पर वार्ड पार्षद अरुण यादव, फहिम मल्लिक, नगर पार्षद कर्मी बबलू शर्मा, सनेाज, जितेन्द्र कुमार, संजय सिंह, सफाई कर्मी सुरेश हाड़ी, सन्नी कुमार, संजय कुमार, रमेश कुमार आदि रैली में शामिल हुए.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >