दुखद. दक्षिण बहाल स्थित आइटीआइ भवन के समीप हुआ हादसा

हादसे में करमाटांड़ निवासी युवक भी गंभीर रूप से घायल सदर अस्पताल में है भर्ती, परिजनों ने की मुआवजे की मांग हादसे के बाद कार चालक हुआ फरार जामताड़ा : जामताड़ा दक्षिण बहाल स्थित आइटीआइ भवन के समक्ष बाइक व मारुति की टक्कर में बाइक सवार युवक की मौत हो गयी है. इस घटना में […]

हादसे में करमाटांड़ निवासी युवक भी गंभीर रूप से घायल

सदर अस्पताल में है भर्ती, परिजनों ने की मुआवजे की मांग
हादसे के बाद कार चालक हुआ फरार
जामताड़ा : जामताड़ा दक्षिण बहाल स्थित आइटीआइ भवन के समक्ष बाइक व मारुति की टक्कर में बाइक सवार युवक की मौत हो गयी है. इस घटना में बाइक सवार दो युवक बुरी तरह घायल हो गये. उसमें से घायल जामताड़ा कजरा निवासी परेश यादव (31) घनबाद ले जाने के दौरान रास्ते में ही मौत हो गयी. मृतक की तीन छोटी- छोटी बेटियां है. इस घटना की खबर पाकर परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है. बताया जाता है कि मारुति मालिक पश्चिम बंगाल दुर्गापुर निवासी मानवेंद्र दत्ता अपने मारुति (डब्ल्यू बी 40 एएच 9303) से जामताड़ा से गुजर रहा था. मारुति वाहन को उनके डाइवर चला रहा था.
अधिक स्पीड में होने पर डाइवर ने संतुलन खो दिया. सामने से आ रही दो पहिया वाहन को टक्कर मार दी. घटना के बाद मारुति को छोड़कर चालक फरार हो गया. परेश यादव के दोस्त करमाटांड़ निवासी सुदामा साह (32) भी गंभीर रूप से घायल हो गया. दोनों बाइक से जामताड़ा बाजार जा रहे थे. स्थानीय लोग व कांग्रेस युवा मोर्चा के महासचिव सह प्रवक्ता विधान चंद्र सर्खेल के सहयोग से दोनों को जामताड़ा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. परेश का एक पैर बुरी तरह से कुचल जाने तथा अधिक खून बहने के कारण चिकित्सकों की सलाह पर उसे धनबाद रेफर किया गया. घनबाद जाने के क्रम में रास्ते में ही परेश की मौत हो गयी. वहीं सुदामा साह का इलाज सदर अस्पताल जामताड़ा में चल रही. मौके पर स्थानीय लोगों व कांग्रेस नेता ने परिजनों को उचित मुआवजा देने की मांग प्रशासन से की. जामताड़ा पुलिस वाहन को कब्जे में कर आगे की कानूनी कार्रवाई में जुट गयी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >