मोबाइल चोरी का आरोपित गिरफ्तार

आरोपित करमाटांड़ थाना क्षेत्र के रतनुडीह गांव का रहने वाला मोबाइल भी बरामद जामताड़ा : आरपीएफ ने स्टेशन पर मोबाइल चोरी करने वाले एक शातिर चोर तबारक अंसारी को गिरफ्तार किया है. संबंध में आरपीएफ इंस्पेक्टर पीके सिंह ने बताया कि आरोपित तबारक अंसारी 23 मई की रात मधुपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर ट्रेन […]

आरोपित करमाटांड़ थाना क्षेत्र के रतनुडीह गांव का रहने वाला

मोबाइल भी बरामद
जामताड़ा : आरपीएफ ने स्टेशन पर मोबाइल चोरी करने वाले एक शातिर चोर तबारक अंसारी को गिरफ्तार किया है. संबंध में आरपीएफ इंस्पेक्टर पीके सिंह ने बताया कि आरोपित तबारक अंसारी 23 मई की रात मधुपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर ट्रेन का इंतजार कर रहे गिरिडीह निवासी रोहित कुमार के बैग से कीमती मोबाइल निकाल कर फरार हो गया. 24 मई की दोपहर आरोपित तबारक अंसारी जामताड़ा स्टेशन के वेटिंग रूम में बैठा था. इस दौरान गश्त लगा रहे जी मिश्रा सहित अन्य जवान को आरोपित पर शक हुआ और पूछताछ की. क्रम में आरोपित के पास से कीमती मोबाइल को बरामद कर लिया गया. बता दें कि गिरफ्तार आरोपित तबारक अंसारी करमाटांड़ थाना क्षेत्र के रतनुडीह गांव का रहने वाला है. शुक्रवार को आरोपित को जेल भेज दिया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >