तीन साइबर ठग गिरफ्तार

जामताड़ा : पुलिस अधीक्षक डॉ जया राय के निर्देश पर साइबर थाना के थाना प्रभारी बाल्मिकी सिंह की टीम ने करमाटांड़ एवं नारायणपुर थाना क्षेत्र में छापेमारी कर तीन साइबर ठग को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आरोपित के पास से एक लाख 71 हजार रुपये, 8 मोबाइल, 15 फर्जी सिम के साथ दो एटीएम […]

जामताड़ा : पुलिस अधीक्षक डॉ जया राय के निर्देश पर साइबर थाना के थाना प्रभारी बाल्मिकी सिंह की टीम ने करमाटांड़ एवं नारायणपुर थाना क्षेत्र में छापेमारी कर तीन साइबर ठग को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आरोपित के पास से एक लाख 71 हजार रुपये, 8 मोबाइल, 15 फर्जी सिम के साथ दो एटीएम भी बरामद किया है. बता दें कि पुलिस टीम ने सर्वप्रथम नारायणपुर थाना क्षेत्र के झिलुवा गांव में छापेमारी कर दो सगे भाई वीरेंद्र मंडल और राजेश मंडल को गिरफ्तार किया है. इन दोनों आरोपित के पास से पुलिस ने 1,66000 रुपये नकद बरामद किया है. उसके बाद करमाटांड़ थाना क्षेत्र के मत्तार गांव में छापेमारी कर सनोज मंडल को गिरफ्तार किया. जिसके पास से पुलिस ने "5000 नकद बरामद किया है.

दूल्हा-दुल्हन सहित तीन मरे
ससुराल वाले करते रहे बहू का इंतजार, आयी मौत की खबर
बोलेरो के परखचे उड़े, यात्री बस भी क्षतिग्रस्त, मृतक बोलेरो में ही थे सवार
13 दिन पहले ही मधुपुर के फुलची गांव के रोमा की शादी पुनसिया(बांका) के रवि के साथ हुई थी
पहली बार मायके से विदाई कराने आये पति संग ससुराल जा रही थी रोमा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >