जामताड़ा : नपं जामताड़ा कार्यालय सभाकक्ष में सोमवार को नगर पंचायत के नवनिर्वाचित अध्यक्ष रीना कुमारी की अध्यक्षता में बोर्ड की पहली बैठक हुई. जिसमें नवनिर्वाचित उपाध्यक्ष चंडी चरण दे एवं सभी निवर्तमान एवं वर्तमान वार्ड पार्षदों को नगर प्रबंधक स्नेहा श्री द्वारा बुके देकर सम्मानित किया गया.
इस दौरान कार्यपालक पदाधिकारी हातिम ताई ने भी सभी निर्वाचित पार्षदों को बधाई दी. बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व नपं अध्यक्ष वीरेन्द्र मंडल को भी सभी निर्वाचित सदस्यों ने बुके देकर सम्मानित किया. उन्होंने सभी निर्वाचित सदस्यों को बधाई देते हुए कहा कि नपं जामताड़ा राज्य में एक अलग पहचान बना चुका है. उन्होंने विश्वास जताया की अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं सभी वार्ड पार्षद एक साथ मिलकर फिर से एक टीम भावना के साथ काम करेंगे. वहीं बोर्ड के सदस्यों ने कहा कि सब मिल कर जामताड़ा को एक आधुनिक शहर के रूप में स्थापित करेंगे. बोर्ड की बैठक में वार्ड पार्षद चंडीदास भंडारी, गौउर वाउरी, नीलेश कुमार, शौभना चन्द्रा, निशिकला दास, भूवन चंद्र धीवर, पुष्पा कुमारी, नगर प्रबंधक प्रभु प्रकाश उरांव सहित अन्य लोग उपस्थित थे.
