अधिकांश एटीएम कैशलेस परेशानी. लोग काट रहे चक्कर, आक्रोश व्याप्त

जामताड़ा : पिछले कुछ दिनों से जामताड़ा में विभिन्न बैंकों के एटीएम में पैसा नहीं रहने के कारण जिलेवासियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. ज्ञात हो कि शहर के अधिकांश एटीएम में ताला लटका हुआ है. लेकिन प्रबंधक हाथ पर हाथ धर कर बैठा हुआ है. कुछ एटीएम में तो दोपहर […]

जामताड़ा : पिछले कुछ दिनों से जामताड़ा में विभिन्न बैंकों के एटीएम में पैसा नहीं रहने के कारण जिलेवासियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. ज्ञात हो कि शहर के अधिकांश एटीएम में ताला लटका हुआ है. लेकिन प्रबंधक हाथ पर हाथ धर कर बैठा हुआ है. कुछ एटीएम में तो दोपहर में पैसा डाला जाता है. लेकिन दो से तीन घंटे में ही एटीएम का शटर डाउन हो जाता है. जिस कारण शहरवासियों में काफी रोष देखा जा रहा है. बता दें कि लोग अपना एटीएम तो लेकर राशि निकालने आते हैं.

लेकिन शहर के अधिकांश एटीएम बंद होने के कारण इधर-उधर भटकते रहते हैं. एटीएम में राशि नहीं रहने के कारण व्यवसायी वर्ग के लोग को भी काफी प्रभाव पड़ा है. वैसे अभिभावक जिनके बच्चे बाहर रहकर पढ़ाई करते हैं या जामताड़ा के काॅलेज व स्कूल में पढ़ाई करते हैं तो उन्हें भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. बता दें कि इसका मुख्य कारण बताया जा रहा है कि रिजर्व बैंक के द्वारा डिमांड के अनुसार राशि जिला को उपलब्ध नहीं करायी जा रही है. जिस कारण ये हाल हो गया है.

कहते हैं एलडीएम
जितनी रिजर्व बैंक से मांग की जा रही है. उतनी राशि नहीं दी जा रही है. जिस कारण ये समस्या उत्पन्न हो गयी है. जल्द ही इन समस्याओं का निष्पादन कर लिया जायेगा.
– एसएस पाठक, एलडीएम जामताड़ा
मापतौल के लाइसेंस से संबंधित रिपोर्ट करें जमा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >