प्राथमिक विद्यालयों को पहले पांच हजार व मध्य विद्यालयों को दस हजार रुपये मिलता था
सरकार द्वारा दिये गये अनुदान की दस फीसदी राशि स्वच्छता में करनी होगी खर्च
जामताड़ा : समग्र शिक्षा अभियान के तहत विद्यालयों को मिलने वाले वार्षिक अनुदान की प्रक्रिया में बदलाव हुई है. विद्यालयों को अब उपस्थित बच्चों के आधार पर वार्षिक अनुदान दिया जायेगा़ प्राथमिक विद्यालय से लेकर प्लस टू विद्यालयों को 25 हजार से एक लाख रुपये तक मिलेगा़ अब तक प्राथमिक विद्यालयों को पांच हजार व मध्य विद्यालयों को दस हजार रुपये अनुदान के रूप में मिलता था़ लेकिन अब विद्यालयों को दी जानी वाली नयी अनुदान राशि से दस फीसदी हिस्सा विद्यालय के स्वच्छता पर खर्च करना अनिवार्य होगा़
विद्यालयों को काफी कम वार्षिक अनुदान की राशि मिलने पर विद्यालयों का विकास कार्य प्रभावित होता था़ लेकिन वार्षिक अनुदान की राशि में बढ़ोतरी होने से विद्यालयों के विकास कार्य में तेजी आयेगी़ बता दें कि भारत सरकार 2018-19 में सर्व शिक्षा अभियान, राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान व शिक्षक प्रशिक्षण का कार्यक्रम एक साथ समग्र शिक्षा अभियान के नाम से चलायी जायेगी़
विद्यालयों को मिलने वाली अनुदान की राशि
बच्चों की संख्या अनुदान राशि
100 बच्चे 25 हजार
100 से 500 तक 50 हजार
250 से एक हजार 75 हजार
एक हजार से ज्यादा एक लाख रुपये
कहते हैं एडीपीओ
विद्यालयों को मिलने वाली अनुदान राशि में राज्य सरकार बदलाव किया है. अब विद्यालयों में उपस्थित बच्चों के अनुरूप अनुदान राशि दी जायेगी़ इसी वित्तीय वर्ष से यह योजना लागू होगी़
– अशोक कुमार सिन्हा, एडीपीओ
राशि की बढ़ाेतरी से विद्यालय की होगी साफ-सफाई, व्यवस्था होगी सुदृढ़
जिले के विद्यालयों को साफ-सफाई के लिए किसी प्रकार की अनुदान राशि नहीं मिलती थी़ लेकिन इस वर्ष से अनुदान राशि बढ़ा कर देने से विद्यालयों के साफ-सफाई प्रभावित नहीं होगी़ ऐसे में सभी विद्यालयों में साफ-सफाई में वृद्धि होगी़
जल्द शुरू होगा 132/33 केवी पावर सब स्टेशन का काम
