30 अप्रैल को पटाया में होगी कुश्ती प्रतियोगिता
पंचायत युवा क्रिड खेल एसोसिएशन दिल्ली ने किया चयन
जामताड़ा : 30 अप्रैल से तीन मई तक थाईलैंड के पटाया सिटी में होनेवाली स्पोटर्स फेस्टिवल में जामताड़ा के छात्र आदर्श कुमार सिंह झारखंड का प्रतिनिधित्व करेगा. बता दें कि आदर्श का चयन पंचायत युवा क्रिड खेल एसोसिएशन दिल्ली द्वारा कुश्ती के लिए अंडर 19 में किया गया है. आदर्श के चयन होने से जहां जामताड़ा के लिए गर्व की बात है. वहीं दूसरी ओर आदर्श के परिवार में काफी खुशी देखी जा रही है. आदर्श इस कामयाबी से खुश होकर भाजपा नेता बिरेंद्र मंडल व बजरंग दल के सोनू सिंह ने मुलाकात कर बधाई दी है. बेहतर प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन करने के लिए उसका हौसला भी बढ़ाया है.
