मुखिया यूसी कलेक्ट करें, नहीं तो शक्ति होगी वापस

डीसी ने कहा, कार्य नहीं करने वाले जल सहिया होंगी बर्खास्त बांदरबेड़ा के जल सहिया को हटाने का दिया निर्देश जामताड़ा : स्वच्छ भारत मिशन के तहत शौचालय निर्माण की उपयोगिता प्रमाण पत्र संग्रह करने में नाला प्रखंड की प्रगति काफी खराब रहने पर डीसी आदित्य कुमार आनंद ने प्रखंड के मुखिया के साथ बैठक […]

डीसी ने कहा, कार्य नहीं करने वाले जल सहिया होंगी बर्खास्त

बांदरबेड़ा के जल सहिया को हटाने का दिया निर्देश
जामताड़ा : स्वच्छ भारत मिशन के तहत शौचालय निर्माण की उपयोगिता प्रमाण पत्र संग्रह करने में नाला प्रखंड की प्रगति काफी खराब रहने पर डीसी आदित्य कुमार आनंद ने प्रखंड के मुखिया के साथ बैठक की. इस दौरान डीसी श्री आनंद ने सभी मुखिया को उपयोगिता प्रमाण पत्र संग्रह में तेजी लाकर एक सप्ताह में शत प्रतिशत रिपोर्ट जमा करने का निर्देश दिया. अन्यथा यूसी संग्रह नहीं करने वाले मुखिया की शक्ति वापस ले ली जायेगी. कहा नाला प्रखंड में लगभग 2650 शौचालय निर्माण का उपयोगिता अब भी लंबित है.
वहीं डीसी ने कार्य नहीं करने वाले जल सहिया को बर्खास्त करने की बात कही. कहा जल सहिया को बर्खास्त कर मुखिया स्वयं जल सहिया का चयन कर सकते हैं. वहीं टेसजुड़िया पंचायत के मुखिया ने बांदरबेड़ा गांव की जलसहिया द्वारा कार्य नहीं करने की शिकायत की. डीसी ने बांदरबेड़ा के जलसहिया को बर्खास्त कर नवनियुक्त जलसहिया को चयन करने का निर्देश दिया. मौके पर पीएचइडी के कार्यपालक अभियंता रास बिहारी, जिला समन्वय रूबी कुमारी, अनुज कुमार सहित अन्य मौजूद थे.
आठ अभियंता का डीसी ने रोका वेतन
वहीं दूसरी ओर पिछले दिनों जिला जल एवं स्वच्छता समिति की बैठक में नाला प्रबंधक में शौचालय निर्माण के कार्य में अपेक्षित प्रगति नगण्य पायी गयी थी. जिसे लेकर एसबीएम में कार्यरत आठ कनीय अभियंताओं के वेतन पर डीसी आदित्य कुमार आनंद ने अगले आदेश तक रोक दी.
इन कनीय अभियंताओं का रुका वेतन
नाम पदस्थापित विभाग व स्थान का नाम पंचायत का नाम
1. मनोज कुमार एरिगेशन नाला महुलबना
2. रवि कुमार एरिगेशन नाला पैकबड़
3. दयानंद जगुन्दा एरिगेशन नाला पाकुड़िया
4. आदेश कुमार देन एरिगेशन नाला टेसजुड़िया
5. मो इकबाल अंसारी एरिगेशन नाला बंदरडीहा
6. पृथ्वी राज दे एरिगेशन नाला धोबना
7. पवन कुमार दे एरिगेशन नाला जामदेही
6. कैलाश कुमार मंडल 14वीं वित्त नाला अफजलपुर
काम नहीं करने वाले वीएलई जल्द हटाये जायेंगे

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >