नारायणपुर पुलिस चार फरारी को गिरफ्तार कर भेजा जेल

नारायणपुर : पुलिस ने शुक्रवार को चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. चारों आरोपी नारायणपुर थाना के दो अलग-अलग मामलों में फरार चल रहे थे. जिसे नारायणपुर पुलिस ने शुक्रवार को गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. फरार चल रहे दो आरोपी मिहिर तिवारी एवं सुगंध तिवारी पिता फूलचंद […]

नारायणपुर : पुलिस ने शुक्रवार को चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. चारों आरोपी नारायणपुर थाना के दो अलग-अलग मामलों में फरार चल रहे थे. जिसे नारायणपुर पुलिस ने शुक्रवार को गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. फरार चल रहे दो आरोपी मिहिर तिवारी एवं सुगंध तिवारी पिता फूलचंद तिवारी को पुलिस ने नारायणपुर थाना क्षेत्र के रामपुर गांव से गिरफ्तार किया तथा एक अन्य मामले में फरार चल रहे मनोज गोस्वामी एवं सहदेव राय पिता बुधन राय को थाना क्षेत्र के पंदनी गांव से गिरफ्तार किया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >