प्रशासन की अनदेखी पर युवाओं ने संभाला मोर्चा, टाटा पटमदा सड़क किनारे झाड़ियों का किया सफाई

प्रशासन की अनदेखी के बाद टाटा-पटमदा सड़क पर युवाओं ने खुद मोर्चा संभाला और झाड़ियों की सफाई कर हादसों को रोकने की पहल की। जानें पूरी खबर।

पटमदा : टाटा-पटमदा मुख्य सड़क पर बोंटा चौक से भादुडीह तक सड़क किनारे बारिश के कारण उगी झाड़ियों से सड़क संकरीन हो गई है. इससे सामने से आने वाले वाहन दूर से दिखाई नहीं देने के कारण आए दिन हादसे की आशंका बनी रहती है. समस्या को लेकर स्थानीय लोगों ने करीब दो माह पहले उपायुक्त को ज्ञापन सौंपकर सड़क किनारे निकल आये झाड़ियों की सफाई कराने की मांग की थी, पर अब तक कार्रवाई नहीं होने पर युवाओं ने खुद मोर्चा संभाल लिया है. रविवार को स्थानीय युवाओं ने उमेश महतो के नेतृत्व में श्रमदान कर सड़क किनारे झाड़ियों की कटाई शुरू की गई. उमेश चंद्र महतो के साथ शैलेन्द्र महतो, प्रदीप महतो, माताल मार्डी, गुरुपद व स्वपन महतो समेत अन्य युवाओं ने अभियान में हिस्सा लिया. झाड़ियों की सफाई होने से अब वाहन चालकों को दूर से ही सामने से आने वाले वाहन दिखाई देने लगे हैं. उमेश चंद्र महतो ने बताया कि पिछले दिनों पथ निर्माण विभाग की ओर से भादुडीह में एक स्थान पर दो दिनों तक झाड़ियों की कटाई की गई थी, लेकिन इसके बाद विभाग की ओर से दोबारा कोई पहल नहीं की गई. उन्होंने कहा कि बोंटा से भादुडीह के बीच करीब डेढ़ से दो किलोमीटर के हिस्से में अब तक दर्जनों हादसे हो चुके हैं और कई लोगों की जान भी जा चुकी है. आगे इस तरह की घटना न हो इसलिए गांव के युवाओं द्वारा आज श्रमदान कर झाड़ियों की सफाई करने का निर्णय लिया है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Dilip chandra poddar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >