जमशेदपुर : मानगो-चेपापुल मेन रोड पर खतरनाक स्टंटबाजी का एक वीडियो सामने आया. वीडियो में एक ऑटो चालक ऑटो के सामने का कांच खोलकर नशे की हालत में मोडगार्ड पर पैर रखकर बैठकर ऑटो चला रहा था. मानगो के व्यस्त सड़क पर खुद को 'हीरो' समझते हुए वह कैमरे की तरफ हाथ हिला रहा था और अपनी जान के साथ आम लोगों की जान को भी जोखिम में डाल रहा था.लेकिन इस रील के हीरो का रीयल लाइफ में विलेन बनते देर नहीं लगी. जैसे ही इस स्टंटबाज का सामना आगे चेकिंग कर रहे पुलिस जवानों से हुआ, उसका सारा ''स्वैग'' हवा हो गया. पुलिसकर्मी ने तुरंत ऑटो को रुकवाया और चालक को कड़ी फटकार लगाते हुए कानून का पाठ पढ़ाया.
स्टंटबाजी पड़ी भारी : ऑटो के आगे बैठकर 'हीरो' बन रहे युवक को पुलिस ने सिखाया सबक
जमशेदपुर में ऑटो के आगे बैठकर स्टंटबाजी करने वाले युवक का वीडियो वायरल हुआ। पुलिस ने आरोपी को पकड़कर कड़ी फटकार लगाई और कानून का पाठ पढ़ाया।

स्टंटबाजी पड़ी भारी : ऑटो के आगे बैठकर 'हीरो' बन रहे युवक को पुलिस ने सिखाया सबक | Prabhat Khabar Network