Yog camp : बुजुर्गों के लिए योग शिविर आयोजित, शीतली प्राणायाम का किया अभ्यास

जमशेदपुर. बढ़ती गर्मी को देखते हुए कदमा में बुजुर्गों के लिए योग शिविर का आयोजन किया गया.

जमशेदपुर. बढ़ती गर्मी को देखते हुए कदमा में बुजुर्गों के लिए योग शिविर का आयोजन किया गया. इस शिविर में बुजुर्गों को शीतली प्राणायाम सिखाये जा रहे हैं. जिससे , वे इस गर्मी के मौसम में अपने शरीर को ठंडा रख सके. अंतरराष्ट्रीय योग गुरु प्रणव नाहा ने बुजुर्गों को शीतली प्राणायाम का अभ्यास कराया और इसके लाभ के बारे में बताया. उन्होंने बताया कि यह प्राणायाम शरीर की गर्माहट को संतुलित करके मन और शरीर दोनो को शांत करता है . साथ ही तनाव और चिड़चिड़ापन कम करता है. रक्तचाप नियंत्रण करने मे सहायक है. नींद में सुधार तथा शरीर की उर्जा संतुलित करता है. इस कैंप में कुल 30 बुजुर्गों ने हिस्सा लिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: NESAR AHAMAD

NESAR AHAMAD is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >