Jamshedpur news. टाटा स्टील नोवामुंडी की महिला कर्मचारियों को खान मंत्रालय ने किया अचीवर्स अवार्ड से सम्मानित

भारतीय उद्योग जगत के इतिहास में पहली बार टाटा स्टील नोवामुंडी माइंस के महिलाओं ने पूरे शिफ्ट के ऑपरेशन का किया जा रहा संचालन

Jamshedpur news.

महिला दिवस पर खनन क्षेत्र में महिलाओं के विशेष योगदान को मान्यता देने के लिए केंद्र सरकार की कोयला एवं खान मंत्रालय ने छह मार्च को हैदराबाद में खान मंत्रालय द्वारा आयोजित एक समारोह में सम्मानित किया. केंद्रीय कोयला और खान मंत्री जी किशन रेड्डी, केंद्रीय कोयला और खान राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे और तेलंगाना की महिला एवं बाल कल्याण मंत्री ए सीथक्का ने देशभर की उन महिलाओं को सम्मानित किया, जिन्होंने विशेष उपलब्धियां हासिल की हैं. इस कार्यक्रम में टाटा स्टील लिमिटेड की नोवामुंडी आयरन माइंस की महिला शिफ्ट में काम करने वाली पांच महिला कर्मचारियों को भी अचीवर्स के रूप में सम्मानित किया गया. इस अवसर पर प्रबंधक खनन दिशा रमेश खाड़े, प्रबंधक खनन महिमा त्रिपाठी, ऑपरेशन सहायक शॉवेल रेवती पूर्ति, ऑपरेशन सहायक शॉवेल तनेश्वरी नायक, ऑपरेशन सहायक एचएमईओ दुर्गी माझी को नोवामुंडी आयरन माइन की महिला अचीवर्स के रूप में सम्मानित किया गया. ज्ञात रहे कि भारतीय उद्योग जगत के इतिहास में पहली बार टाटा स्टील नोवामुंडी माइंस के महिलाओं द्वारा पूरे शिफ्ट के ऑपरेशन का संचालन किया जा रहा है, जिसका उद्घाटन 16 दिसंबर 2024 को हुआ था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >